30 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियादेश को एकसाथ मिलेगी 5 वंदे भारत ट्रेन की सौगात, हरी झंडी...

देश को एकसाथ मिलेगी 5 वंदे भारत ट्रेन की सौगात, हरी झंडी दिखाएंगे PM नरेंद्र मोदी

बिहार, झारखंड और गोवा को मिलेगी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

भारतीय रेल के लिया कल यानी 27 जून को दिन बेहद ही अहम है। दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी कल एक साथ पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। जिसमें मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

मध्य प्रदेश को एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। इनमें रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के महाकौशल इलाके को राजधानी भोपाल से कनेक्ट करेगी। इसी तरह खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस राज्य के मालवा और बु्ंदेलखंड को भोपाल से जोड़ेगी।

इसके साथ ही गोवा को भी पहले ट्रेन मिलने जा रही है। मडगांव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगाव स्टेशन के बीच दौड़ेगी। वहीं हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस से बिहार और झारखंड को एक साथ इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। इससे दोनों राज्यों की राजधानियों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, क्षेत्र के लोगों को तेज गति के साथ आराम से यात्रा करने की सुविधा प्रदान करेगी। इससे प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी देखें 

ओडिशा में ब्रेन डेड शख्स के अंगों से चार लोगों को मिला नया जीवनदान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कश्मीर दौरा, कहा दुनिया में भारत का कद कई गुना बढ़ा

दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट, मुंबई में 48 घंटे में होगी भारी बारिश

फिल्म ‘आदिपुरुष’ के कारोबार में उछाल, 10 वें दिन कमाएं इतने करोड़ रुपए?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,255फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें