30 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाअमेरिका के बाद अब यूरोप जायेंगे PM मोदी, G20 सम्मेलन में होंगे...

अमेरिका के बाद अब यूरोप जायेंगे PM मोदी, G20 सम्मेलन में होंगे शामिल

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी 30-31 अक्टूबर को होने वाले जी20 सम्मेलन शामिल होंगे। यह सम्मेलन इटली के रोम में होगा। जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ़्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रों और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल होंगे। बता दें कि हाल ही पीएम मोदी अमेरिकी दौरे पर गए थे और  यह दौरा काफी सफल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जी 20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे। इस दौरे को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। कोरोना काल के बाद जी 20 सम्मेलन होगा, जोकि फिजिकल मोड में हो रहा है। पिछले साल सऊदी अरब की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित किया था। कोरोना संकट के बीच शुरू हुए 15वें जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद कोरोना दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस सम्मेलन में शामिल हुए थे। सम्मेलन की अध्यक्षता सऊदी अरब के किंग सलमान ने की थी।
इससे पहले पीएम मोदी सितंबर में तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पहली महिला उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के कई बिजनेस मैन से भी पीएम मोदी अलग से मुलाकात की थी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,252फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें