28 C
Mumbai
Thursday, February 19, 2026
होमदेश दुनियाकोरोना महामारी के बावजूद लोगों में योग के प्रति उत्साह बढ़ा है:...

कोरोना महामारी के बावजूद लोगों में योग के प्रति उत्साह बढ़ा है: PM MODI

Google News Follow

Related

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने वर्चुअल संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद लोगों में योग के प्रति उत्साह बढ़ा ही है। उन्होंने आगे कहा कि अधिकांश देशों के लिए योग दिवस उनका सदियों पुराना सांस्कृतिक पर्व नहीं है। लेकिन इसका सदुपयोग हर जगह हो रहा है। बता दें कि इस बार की योग दिवस की थीम ‘योग फॉर वेलनेस’ है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘कोरोना के डेढ़ वर्षों में भारत समेत कितने ही देशों ने बड़े संकट का सामना किया। दुनिया के अधिकांश देशों के लिए योग दिवस उनका सदियों पुराना सांस्कृतिक पर्व नहीं है। इस मुश्किल समय में इतनी परेशानी में लोग इसे आसानी से भूल सकते थे। लेकिन लोगों में योग का उत्साह और बढ़ा है।’ उन्होंने कहा, ‘कोरोना के बावजूद इस बार की योग दिवस की थीम ‘योग फॉर वेलनेस’ ने करोड़ों लोगों में योग के प्रति उत्साह को और बढ़ाया। मैं आज योग दिवस पर ये कामना करता हूं कि हर देश हर समाज और हर व्यक्ति स्वस्थ हो। सब एक साथ मिलकर एक दूसरे की ताकत बनें। कोरोना के डेढ़ वर्षों में भारत समेत कितने ही देशों ने बड़े संकट का सामना किया। दुनिया के अधिकांश देशों के लिए योग दिवस उनका सदियों पुराना सांस्कृतिक पर्व नहीं है। इस मुश्किल समय में इतनी परेशानी में लोग इसे आसानी से भूल सकते थे। लेकिन लोगों में योग का उत्साह और बढ़ा है।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत के ऋषियों ने, भारत ने जब भी स्वास्थ्य की बात की है, तो इसका मतलब केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं रहा है। इसलिए, योग में फिजिकल हेल्थ के साथ साथ मेंटल हेल्थ पर इतना ज़ोर दिया गया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,178फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
293,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें