28 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाएयर शो की रिहर्सल के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट की...

एयर शो की रिहर्सल के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट की मौत!

Google News Follow

पोलैंड में गुरुवार (28 अगस्त) को एक बड़ा हादसा हो गया। वायु सेना का अत्याधुनिक F-16 फाइटर जेट रेडोम शहर में एयर शो की रिहर्सल के दौरान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान आग के गोले में तब्दील हो गया और उसमें मौजूद पोलिश सेना के एक अनुभवी पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे पोलैंड को झकझोर कर रख दिया है।

पोलैंड के उप प्रधान मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिज़ ने इस दुखद हादसे की पुष्टि की और इसे “वायु सेना के लिए एक बड़ी क्षति” बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “F-16 विमान दुर्घटना में पोलिश सेना के एक पायलट की मृत्यु हो गई। वह हमेशा समर्पण और साहस के साथ मातृभूमि की सेवा करने वाले अधिकारी थे। मैं उनकी स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और परिवार एवं प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

कोसिनियाक-कामिज़ खुद दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह न केवल वायु सेना बल्कि पूरी पोलिश सेना के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रक्षा मंत्रालय ने एक विशेष जांच दल गठित कर दिया है, जो यह पता लगाएगा कि विमान तकनीकी खराबी के चलते गिरा या फिर कोई अन्य कारण जिम्मेदार था। हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि विमान अचानक नीचे आया और देखते ही देखते जोरदार धमाके के साथ विस्फोट हो गया।

स्थानीय प्रशासन ने इलाके को पूरी तरह से घेराबंदी कर लिया है और एयर शो से जुड़े आगे के कार्यक्रमों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इस दुखद घटना से पोलैंड की सेना और नागरिकों में शोक की लहर दौड़ गई है। यह पहली बार नहीं है जब एयर शो के अभ्यास के दौरान किसी विमान दुर्घटना का शिकार हुआ हो, लेकिन F-16 जैसे उन्नत लड़ाकू विमान का हादसा पोलैंड की सैन्य क्षमताओं के लिए एक गंभीर झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

नई शिक्षा नीति पर भागवत बोले- इंग्लिश पढ़ें, भारतीय साहित्य न छोड़ें!

राहुल गांधी की रैली के दौरान पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार!

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बादल फटा, कई लोगों के दबे होने की आशंका

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें