29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामाPolice Encounter: पटना में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, कुख्यात बदमाश...

Police Encounter: पटना में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, कुख्यात बदमाश सोनू घायल!

Google News Follow

बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र के सूअरमरवा गांव में शुक्रवार (21 मार्च) तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की कारवाई में कुख्यात अपराधी सोनू कुमार गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि वांछित अपराधी सोनू कुमार अपने साथियों के साथ सूअरमरवा गांव में छिपा हुआ है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए दानापुर और मनेर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। इस मुठभेड़ में सोनू घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके से दबोच लिया। हालांकि, उसके साथी जंगल की ओर भाग निकले।

सीटी एसपी (पश्चिम) सरत आर.एस. ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सोनू कुमार पटना जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल है और उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। वह दानापुर के दही गोप हत्याकांड में वांछित था और काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पूरे इलाके को घेरकर फरार अपराधियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि भागे हुए अपराधी आसपास के जंगलों या गांवों में छिपे हो सकते हैं। पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:

किसानों के विधानसभा घेराव से पहले पंजाब सरकार ने बुलाई बैठक, विवाद से बचने की कोशिश !

अजनाला थाने पर हमले के मामले में अमृतपाल सिंह के सात साथी कोर्ट में पेश, चार दिन की पुलिस रिमांड

नई दिल्ली: सोनीपत कोर्ट में पेश नहीं हुए ‘आप’ मुखिया अरविंद केजरीवाल, अगली सुनवाई 31 मई को!

गौरतलब है कि इससे पहले होली के दिन भी मनेर थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्ती टीम पर हमला हुआ था, जिसमें सब-इंस्पेक्टर विवेक कुमार और एक सिपाही घायल हो गए थे। पुलिस इस हमले से जुड़े अपराधियों की भी तलाश कर रही है।

सीटी एसपी सरत आर.एस. ने कहा, “हम अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज कर रहे हैं। घायल अपराधी सोनू से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही उसके फरार साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

इलाके में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैले। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें