31 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमदेश दुनियाचुनाव आयोग की चेतावनी: जनता से खोखले वादे न करें राजनीतिक दल    

चुनाव आयोग की चेतावनी: जनता से खोखले वादे न करें राजनीतिक दल    

राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर किया आगाह

Google News Follow

Related

चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर आगाह किया है। आयोग ने कहा कि राजनीतिक दल आम जनता से चुनाव में कोई खोखला वादा न करें। आयोग ने अपने पत्र में कहा है कि कोई भी राजनीतिक दल ऐसा कोई वादा नहीं करेंगे जो आर्थिक रूप से पूरा नहीं किया जा सके। चुनाव आयोग ने कहा आम चुनाव में होने वाले खर्च और घोषणा पत्र में बताई गई योजनाओं पर आने वाले खर्च का ब्योरा देना होगा। इतना ही नहीं  इसके अर्जित स्रोतों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करानी होगी।

आयोग ने कहा कि चुनावी वादों की पूर्ण जानकारी नहीं देने और उसके आर्थिक रूप से पड़ने वाले प्रभाव की अनदेखी नहीं की  जा सकती है। आयोग ने कहा कि खोखले वादों का दूरगामी प्रभाव पड़ता है। आयोग ने कहा है कि  घोषणा पत्र ज्यादा व्यवहारिक ,तार्किक और जमीनी स्तर पर उतरने वाला होना चाहिए। आयोग ने कहा घोषणाएं हवा हवाई नहीं होनी चाहिए। आयोग का कहना है कि इस कवायद से जनता और राजनीतिक दलों में विश्वास पैदा होगा।
ये भी पढ़ें

 

​राशन कार्ड धारकों ​को​​ सरकार का दिवाली पैकेज​, मात्र 100 रुपये में राशन सामग्री

संघ-भाजपा से कौन लड़ पाएगा?, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के चुनाव का मुद्दा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,152फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें