29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाअचानक प्रकट हुई पूनम पांडे, कहा- मै ज़िंदा हूं, सर्वाइकल कैंसर पर...

अचानक प्रकट हुई पूनम पांडे, कहा- मै ज़िंदा हूं, सर्वाइकल कैंसर पर कही यह बात

पूनम पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह स्वस्थ बैठी हुई नजर आ रही हैं

Google News Follow

मै ज़िंदा हूं … यह कहना है अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे का। शुक्रवार को सुबह सुबह यह खबर सुर्खी बनी थी की मॉडल पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई। हालांकि कई लोगों ने इस पर सवाल भी खड़ा किया,लेकिन जब मॉडल पूनम पांडे के आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक बयान जारी किया गया जिसमें यह दावा किया गया था कि पूनम पांडे की मौत हो चुकी है। वहीं, उनके परिवार वालों ने इस संबंध पर कोई बयान जारी नहीं किया गया था।

अंतिम संस्कार जैसी बातों का कहीं जिक्र नहीं: इसके साथ ही कई सेलिब्रेटिज ने पूनम पांडे की वीडियो शेयर कर दावा किया था कि दो दिन पहले ही पूनम पांडे एक पार्टी में शामिल हुई थी,ऐसे कैसे हो सकता है। साफ़ शब्दों में कहा जाए तो यह किसी ने नहीं माना कि पूनम पांडे की मौत हो चुकी है,क्योंकि इस संबंध कोई स्पष्ट जानकारी या अंतिम संस्कार जैसी बातों का कहीं भी जिक्र नहीं किया गया। अब पूनम पांडे अचानक प्रकट होकर दावा किया है कि उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी। उन्होंने माफ़ी भी मांगी है।

मै ज़िंदा हूं: अब यानी शनिवार को पूनम पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिससे वह स्वस्थ बैठी हुई नजर आ रही हैं। जिसमें वह कहती नजर आ रही है कि” मै ज़िंदा हूं, मेरी सर्वाइकल कैंसर से मौत नहीं हुई है। वास्तव में मै उन महिलाओं के लिए कुछ नहीं कर पाई जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर से अपनी जान गंवाई है। वो इसके बारे में कुछ नहीं कर पाई,क्योंकि उन्हें इसके बारे में कुछ भी पता नहीं था। मै आपको बताना चाहती हूं कि दूसरे कैंसर के उलट सर्वाइकल कैंसर को हराना आसान है। आपको केवल अपना टेस्ट करना है और एचपीवी वैक्सीन लगवानी है।

पूनम पांडे ने माफ़ी मांगी: पूनम पांडे ने अपने प्रशंसकों को मौत का सदमा देने पर माफ़ी मांगी है। उन्होंने कहा कि मुझे माफ़ कर दीजिये, मुझे ऐसा करना पड़ा। क्योंकि सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना बहुत जरुरी था। कितने लोगों को इसके बारे में पता नहीं था, मगर आज लोग इसके बारे में चर्चा करते हैं। मै यही चाहती थी।

पूनम पांडे को जेल होनी चाहिए: हालांकि, कई लोग पूनम पांडे के इस कृत्य पर नाराज हैं आपत्ति जताई है। उन लोगों का कहना है कि पूनम पांडे को लोगों की भावनाओं से खेले की सजा मिलनी चाहिए। पूनम पांडे को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर्स ने लिखा कि उन्हें जेल होनी चाहिए। एक दूसरे यूजर्स ने लिखा कि मै जनता था कि यह केवल नाटक है।

ये भी पढ़ें

लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, उनके नाम है यह रिकॉर्ड

हिम्मत है तो बनारस में BJP को हरा कर दिखाओ, ममता का कांग्रेस तीखा हमला         

T20 WC 2024: भारतीय मैचों की टाइमिंग में ​बड़ा​ बदलाव !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें