30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाजनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए: साध्वी ऋतंभरा

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए: साध्वी ऋतंभरा

Google News Follow

उज्जैन । ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में साध्वी ऋतंभरा ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे चारधाम मंदिर आश्रम पहुंची। यहां उन्होंने महामंडलेश्वर स्वामी शांतिस्वरूपानंदजी के सान्निध्य में आश्रम परिसर में बनाए गए द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी अभिषेक पूजन किया। मीडिया से चर्चा करते हुए साध्वी ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए।

राष्ट्रहित के लिए समान नागरिकता होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतांतरण नहीं होना चाहिए, किसी की मजबूरी का फायदा उठाकर धर्म परिवर्तन करना अपराध है। देश में मतांतरण आजादी के बाद से ही हो रहा है। मोदी सरकार के कामों की तारीफ करते हुए साध्वी ने टीकाकरण की अनिवार्यता पर भी बल दिया। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि 70 सालों में अगर कांग्रेस ने कुछ किया होता, तो सात साल में मोदी के कामों की विश्व व्यापी प्रशंसा नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की जर्जर स्थिति का कारण कांग्रेस पार्टी है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें