29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाPopulation Control: ऐसा न हो कि हिंदू 2 और मुस्लिम 10 बच्चे...

Population Control: ऐसा न हो कि हिंदू 2 और मुस्लिम 10 बच्चे पैदा करें: महंत नरेंद्र गिरि

मुस्लिमों की जनसंख्या बढ़ी तो वे देश से हिंदुओं को भगा देंगे

Google News Follow

प्रयागराज। यूपी-असम में जनसंख्या नियंत्रण कानून का मसौदा तैयार किए जाने का अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने स्वागत किया है। परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना बेहद जरूरी है। यह कानून सिर्फ हिंदुओ के लिए नहीं ,बल्कि मुसलमानों के लिए भी लागू होना वरनाचाहिए। नरेंद्र गिरि ने कहा कि ऐसा न हो की हिन्दू 2 बच्चे पैदा करें और मुसलमान 10 बच्चे पैदा करें। जिस तरीके से भारत में मुस्लिमों की जनसंख्या बढ़ रही है, उससे आने वाले दिनो में हिंदुओं के लिए खतरा पैदा हो जाएगा। नरेंद्र गिरि ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द संसद सत्र बुलाकर पूरे देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए,यह कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए, चाहे वह हिन्दू हो, मुस्लिम हो या ईसाई या फिर कोई और हो।

दो से ज्यादा बच्चे वालों से छिने वोट का अधिकार

नरेंद्र गिरि ने कहा कि जो लोग कानून को न माने ऐसे लोगों का वोट देने और चुनाव लड़ने का अधिकार छीन लेना चाहिए। दो बच्चे से अधिक पैदा करने वालों के लिए सभी सरकारी सहूलियतें बंद कर देनी चाहिए, उनका न तो आधार कार्ड बने, न ही वोटर कार्ड और न ही उन्हें किसी तरह की सरकारी मदद मिले, महंत नरेंद्र गिरि ने भारत में मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मुसलमानों की मंशा ऐसी है कि अगर उनकी संख्या बढ़ जाएगी तो वे देश से हिंदुओं को भगा देंगे। महंत नरेंद्र गिरि ने यूपी में जनसंख्या नियंत्रण कानून का मसौदा तैयार किए जाने का स्वागत किया है। गिरि ने कहा है कि इसे जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से भी मांग की है कि जल्द से जल्द संसद सत्र बुलाकर पूरे देश में यह कानून लागू किया जाना चाहिए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें