30.4 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामाUmesh Pal murder case: एनकाउंटर के बाद असद और गुलाम का पोस्टमार्टम

Umesh Pal murder case: एनकाउंटर के बाद असद और गुलाम का पोस्टमार्टम

आरोपी असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद और शूटर गुलाम का यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को झांसी में एनकाउंटर किया। इसके बाद इन दोनों आरोपियों का पोस्टमार्टम कराया गया है। झांसी के ही मेडिकल कॉलेज में गुरुवार की रात इन दोनों के शवों का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड से कराया गया। डॉक्टरों की इस टीम ने रात करीब 9 बजे पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। वहीं करीब पांच घंटे तक चले इस पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने डॉक्टरों के रिपोर्ट के आधार पर मीडिया को जानकारी दी है।

पोस्टमार्टम के दौरान पता चला है कि शूटर गुलाम एक ही गोली में ढेर हो गया। वहीं असद की मौत दूसरी गोली लगने से हुई है। शूटर गुलाम को लगी गोली उसकी पीठ को छेदने के बाद सीने को फाड़ कर बाहर निकल गई। तो वहीं असद को पहली गोली पीठ में लगी और सीने को चीरते हुए निकल गई थी। जबकि दूसरी गोली सीने में लगी और दिल को छेदते हुए गले में फंस गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुबह छह बजे ना तो असद का कोई परिजन शव लेने आया है और ना ही गुलाम का। इस वजह से दोनों शव पोस्टमार्टम हाउस में ही रखवा दिए गए हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि असद का शव नाना को सौंपा जाएगा तो वहीं शूटर गुलाम के शव को परिजन ने लेने से इंकार कर दिया है। आज ही दोनों के शव को दफनाया जाएगा।

गौरतलब है कि 24 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने के बाद यह दोनों बदमाश फरार चल रहे थे। पुलिस ने इन दोनों पर पांच पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इस बीच कई बार इन दोनों आरोपियों की सटीक लोकेशन भी मिली, लेकिन जब तक पुलिस इनके पास पहुंचती ये आरोपी जगह बदल देते थे। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह पुलिस को इनके बारे में झांसी में ठहरने के सटीक इनपुट मिले थे। इस सूचना के आधार पर जब पुलिस झांसी पहुंची तो बदमाश यहां से भी फरार होने के फिराक में थे। लेकिन उससे पहले इनका आमना सामना हो गया और दोनों ओर से चली ताबड़तोड़ फायरिंग में यह दोनों बदमाश मारे गए।

ये भी देखें 

उमेश पाल मर्डर में असद के शामिल होने से नाराज थी शाइस्ता, अतीक ने कहा शेर बेटा है!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें