29 C
Mumbai
Monday, August 24, 2026
होमदेश दुनियामेरठ में फिर लगा "घर बिकाऊ है" का पोस्टर, जाने क्या है...

मेरठ में फिर लगा “घर बिकाऊ है” का पोस्टर, जाने क्या है लोगों का आरोप?  

मेरठ में लोगों का आरोप है कि विशेष समुदाय के लोग अवैध रूप से धार्मिक स्थल बना रहे हैं।जिससे  गांव का माहौल खराब करने की कोशिश है। 

Google News Follow

Related

मेरठ में एक बार फिर लोगों ने अपने घरों के बाहर घर बिकाऊ है का पोस्टर लगाया है। यहां के लोगों का आरोप है कि विशेष समुदाय के लोग अवैध रूप से धार्मिक स्थल बना रहे हैं। आरोप लगाया गया है कि समुदाय गांव का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि 20 परिवार के लोगों ने अपने घरों के सामने मकान बिकाऊ होने का पोस्टर लगाया। इस घटना की जानकारी मिलने पर गांव में पुलिस फ़ोर्स तैनात की गई है।
बताया जा रहा है कि यह मामला मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खड़ौली का है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोहल्ले में अवैध रूप से धार्मिक स्थल बनाया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ किया जाता है। जिसकी वजह से गांव का माहौल खराब हो रहा है। इस घटना के विरोध में 20 लोगों ने अपने घर के सामने  मकान बिकाऊ है का पोस्टर लगाया है।
इस घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। घटना सामने आने के बाद से इसकी जांच की गई थी। यह भी बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोग अपना मकान बेचकर जा भी चुके हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन लोगों ने मकान बेचा है वे हिन्दू थे, जबकि मकान को खरीदने वाले मुस्लिम हैं। वहीं, कुछ हिन्दूवादी नेताओं ने गांव का दौरा कर बनाई जा रही  मस्जिद को हटाने की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि जहां अभी मस्जिद बनाई गई है वहां पहले मदरसा था। जिसे अब मस्जिद बना दिया गया है।
हालांकि, एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि यह आरोप गलत है। उन्होंने बताया कि एक मामला था जिसे हल कर लिया गया। यह मामला एक ही समुदाय का था। इसके बाद दो मकानों पर पोस्टर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि आरोप की जांच  की जा रही है।
ये भी पढ़ें 

 

संजय राउत को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर लगे आरोप

PM की डिग्री मांगने पर केजरीवाल को झटका, लगाए इतना हजार का जुर्माना  

एमपी को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,627फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
329,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें