27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाकल्याण सिंह को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, BB के MD को पद्म भूषण

कल्याण सिंह को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, BB के MD को पद्म भूषण

भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीन सर्वोच्च सम्मान है, जो देश के लिये बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है।

Google News Follow

​भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीन सर्वोच्च सम्मान है, जो देश के लिये बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है। भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों में ‘भारत रत्न’, ‘पद्म विभूषण’ और ‘पद्मश्री’ का नाम लिया जा सकता है। पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए)​​, पद्म भूषण (उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा) और पद्म श्री (प्रतिष्ठित सेवा)। पद्म पुरस्कारों का लक्ष्य है पब्लिक सर्विस के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना होता है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित किया। पूर्व भाजपा नेता कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनके बेटे राजवीर सिंह ने यह अवार्ड ग्रहण किया। वहीं, भारत बायोटेक के प्रबंध निदेशक कृष्णा एला और संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा एला को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इनके साथ देश में विभिन्न क्षेत्रों अवस्मिरणीय योगदान देने वालों को राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है| इनमें  हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को पद्म श्री अवार्ड दिया गया है। टोक्यो पैरालंपिक्स स्वर्ण पदक विजेता बैडमिंटर खिलाड़ी प्रमोद भगत को पद्म श्री से नवाजा गया।

इसी तरह पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवेलिन थ्रोअर सुमित अंतिल को पद्म श्री मिला है| गायिका सुलोचना चवन को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आयरलैंड के प्रोफेसर रुट्गर कोर्टेनहोर्स्ट को आइरिश स्कूलों में संस्कृत के प्रयास के लिए पद्म श्री दिया गया है। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक सोनू निगम को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लकड़ी पर नक्काशी करने वाले लद्दाख के कलाकार सेरिंग नामग्याल को पद्म श्री दिया गया।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: भारत पर भड़के, भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें