29.1 C
Mumbai
Thursday, October 15, 2026
होमदेश दुनियाएशियन गेम्स में प्राची ने 400 मीटर में ब्रॉन्ज जीता, अनिमेष फाइनल!

एशियन गेम्स में प्राची ने 400 मीटर में ब्रॉन्ज जीता, अनिमेष फाइनल!

महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में बहरीन की साल्वा ईद नासेर ने 49.20 सेकंड के फाइनल में गोल्ड मेडल अपने नाम करते हुए गेम्स रिकॉर्ड बनाया।

Google News Follow

Related

भारत की प्राची चौधरी ने शनिवार को जापान में जारी ‘एशियन गेम्स 2026’ में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 53.21 सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ आइची-नागोया में भारत के कुल मेडल की संख्या 30 तक (4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज) पहुंच गई है।

महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में बहरीन की साल्वा ईद नासेर ने 49.20 सेकंड के फाइनल में गोल्ड मेडल अपने नाम करते हुए गेम्स रिकॉर्ड बनाया। वहीं, ईरान की जहरा जारी मनोजान (52.38 सेकंड) ने सिल्वर जीता। साउथ कोरिया की सियोयोन किम ने चौथा स्थान हासिल किया, जबकि भारत की किरण 53.41 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

अनिमेष कुजूर ने सेमीफाइनल में 20.81 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल करते हुए 200 मीटर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। थाईलैंड के पुरीपोल बूनसन ने 20.10 सेकंड में दौड़ पूरी करके खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया, जबकि कुजूर उनके बाद दूसरे स्थान पर रहे। पुरुषों की 100 मीटर दौड़ के फाइनल में जगह न बना पाने के बाद, भारतीय स्प्रिंटर अब 200 मीटर मेडल रेस में पहुंच गए हैं।

भारत ने पुरुषों की 1,500 मीटर दौड़ के फाइनल में भी दो जगहें हासिल कीं। गुलवीर सिंह और यूनुस शाह ने अपनी-अपनी हीट से क्वालीफाई किया। हीट 2 में गुलवीर 3:45.79 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यूनुस ने भी हीट 1 में 3:45.77 के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। ये दोनों भारतीय एथलीट पुरुषों की 1500 मीटर फाइनल रेस में हिस्सा लेंगे, जो सोमवार को आयोजित होगी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल का खाता खोला था, जिसके बाद गोल्ड के कमलजीत और सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। भारत की महिला और पुरुष कबड्डी टीम ने इस संस्करण में गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं।

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार को ईरान के खिलाफ 37-34 से जीत हासिल करते हुए ‘गोल्ड मेडल’ अपने नाम किया। इसके कुछ घंटों बाद भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने ईरान के खिलाफ फाइनल में 40-34 से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
338,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें