29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाप्रयागराज महाकुंभ : विभिन्न देशों के राजदूतों ने साझा किए महाकुंभ के...

प्रयागराज महाकुंभ : विभिन्न देशों के राजदूतों ने साझा किए महाकुंभ के अनुभव​!

इस आयोजन ने न केवल भारतीयों बल्कि विदेशी श्रद्धालुओं के हृदय पर भी गहरी छाप छोड़ी।

Google News Follow
​प्रयागराज महाकुंभ ​में​ संगम पर अद्वितीय व अकल्पनीय समागम ​में भारत की भव्यता और आध्यात्मिक जीवंतता का प्रतीक है। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 ने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया। ​इस आयोजन ने न केवल भारतीयों बल्कि विदेशी श्रद्धालुओं के हृदय पर भी गहरी छाप छोड़ी।

भारत में विभिन्न देशों के राजदूतों ने महाकुंभ में भाग लिया और गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने इसे एक ऐसा अनुभव बताया जिसने उनके जीवन को बदल दिया और भारत तथा भारतीय लोगों से उन्हें जोड़ने का अवसर दिया।

इक्वाडोर के राजदूत फर्नांडो बुचेली ने कहा, “मैं वहां गया, और यह सचमुच जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव था। मुझे गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ—न सिर्फ अपने पापों को धोने के लिए, बल्कि यह जानने के लिए भी कि भारत आध्यात्मिक रूप से खुद को कैसे प्रस्तुत करता है। सबसे महत्वपूर्ण यह रहा कि इसने मुझे भारतीय लोगों से जुड़ने का अवसर दिया।”

ग्वाटेमाला के राजदूत उमर लिसेंड्रो कास्टानेडा सोलारेस ने भी महाकुंभ-2025 का अनुभव साझा करते हुए कहा, “महाकुंभ मेले में हमारा अनुभव वास्तव में अविश्वसनीय और अत्यधिक आध्यात्मिक था। हम आयोजकों, विशेष रूप से विदेश मंत्रालय, के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। मुझे पहली बार इसमें शामिल होने का सौभाग्य मिला, और यह निश्चित रूप से मेरे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहेगा।”

इस वर्ष महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों सहित करोड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

​यह भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री मोदी: ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ की दिशा में यात्रा करने के लिए तैयार है भारत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें