31 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामाप्रयागराज महाकुंभ-2025: महाकुंभ में किन्नर अखाड़े के पास लगी आग, जनहानि नहीं!

प्रयागराज महाकुंभ-2025: महाकुंभ में किन्नर अखाड़े के पास लगी आग, जनहानि नहीं!

घटनास्थल पर मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपने तीन मंत्रियों साथ पहुंचे। जबकि, मेला प्रशासन ने 40 झोपड़ियां व छह टेंट जलने की बात कही है|

Google News Follow

महाकुंभ के 16 सेक्टर में किन्नर अखाड़े के पास सोमवार को सुबह आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। आग जब तक फैलता तब तक श्रद्धालुओं और दूसरे शिविर में ठहरे लोगों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। तेज हवा के चलते आग तेजी से बढ़ रही थी।

इसके पहले प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की शिविर क्षेत्र के सेक्टर-19 में रविवार को दोपहर बाद करीब चार बजे करपात्र धाम वाराणसी और गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बांस-फूस के बने लगभग 280 कॉटेज जलकर राख हो गए।

महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में रविवार शाम श्रीकरपात्र धाम वाराणसी व गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में भीषण आग लग गई। इस दौरान फूस व बांस से बने 280 कॉटेज जलकर राख हो गए। पांच बाइकें व पांच लाख नगदी भी जल गई। कॉटेज में रखे 13 एलपीजी सिलिंडर भी फटे।

आग की चपेट में आने से हरियाणा, सिलिगुड़ी, प्रतापगढ़ के तीन श्रद्धालु झुलस गए जबकि दो लोग भगदड़ में जख्मी हो गए। करीब 2.5 करोड़ से ज्यादा के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपने तीन मंत्रियों साथ पहुंचे। जबकि, मेला प्रशासन ने 40 झोपड़ियां व छह टेंट जलने की बात कही है|

इसी तरह आज सोमवार को महाकुंभ के सेक्टर 16 सेक्टर अखाड़े के पास सुबह आग लग गई। इससे सेक्टर 16 में किन्नर अखाड़े के आसपास अफरातफरी मच गई। आग जब तक फैलता तब तक श्रद्धालुओं और दूसरे शिविर में ठहरे लोगों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। तेज हवा के चलते आग तेजी से बढ़ रही थी।

सेक्टर 16 में किन्नर अखाड़े के शिविर के पास सोमवार को सुबह एक शिविर से धुआं निकलने लगा। यह देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जहां आग लगी वहीं पास में समाजवादी पार्टी का भी शिविर लगा है। शोरगुल होने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड़ को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से कोई जान माल की क्षति की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें-

Rg kar Rape and Murder Case: संजय रॉय को उम्र कैद की सजा, 50 हजार रूपये का जुर्माना!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें