28 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमदेश दुनियाप्रयागराज  महाकुंभ 2025: पौष मास का महत्व और उसकी मान्यताएं! 

प्रयागराज  महाकुंभ 2025: पौष मास का महत्व और उसकी मान्यताएं! 

पौष को भगवान सूर्य का महीना कहा जाता है इसलिए इस महीने में आने वाली पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहते हैं|

Google News Follow

Related

हिंदू धर्म में पूर्णिमा को बेहद खास माना जाता है| इस बार की पौष मास की पूर्णिमा 13 जनवरी 2025 यानी आज है|यह साल 2025 की पहली पूर्णिमा है| पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पूर्ण आकार में होता है|पौष को भगवान सूर्य का महीना कहा जाता है इसलिए इस महीने में आने वाली पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहते हैं|

बता दें कि पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का आकार पूरा होता है| पौष के माह को सूर्य का माह भी कहा जाता है|पौष पूर्णिमा के दिन स्नान और दान को महत्वपूर्ण माना गया है| इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों के पूजन से मनोकामनाएं पूर्ण होती है और जीवन की हर बाधा दूर होती है|

हिन्दू धर्म में इस पूर्णिमा का काफी महत्व दिया जाता है और इस दिन लोग अलग-अलग रीति-रिवाज़ों से पूजा करते हैं| मान्यता के अनुसार, पौष पूर्णिमा पर विधिवत पूजन से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है|पौष पूर्णिमा के दिन दान, स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है|

बता दें कि पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 जनवरी यानी आज सुबह 5 बजकर 03 मिनट पर हो चुकी है और तिथि का समापन 14 जनवरी को अर्धरात्रि 3 बजकर 56 मिनट पर होगा| स्नान दान का समय- सुबह 5 बजकर 27 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा|

आज के दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद भगवान को अर्घ्य दें| सबसे पहले सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है| इसके बाद भगवान मधुसूदन की पूजा करनी चाहिए| इसके बाद ब्राह्मण या किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं| इस दिन कंबल, गुड़, तिल जैसी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है|

पौष का महीना सूर्य देव का माह है और पूर्णिमा चंद्रमा की तिथि है|अतः सूर्य और चंद्रमा का यह अद्भूत संगम पौष पूर्णिमा की तिथि को ही होता है| इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों के पूजन से मनोकामनाएं पूर्ण होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती है|

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, पौष सूर्य देव का माह कहलाता है| इस मास में सूर्य देव की आराधना से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है| इसलिए पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देने की परंपरा है|
यह भी पढ़ें-

प्रयागराज महाकुंभ 2025: यूएस की जनसंख्या से अधिक श्रद्धालु होंगे शामिल; 2 लाख करोड़ का टर्नओवर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें