27.9 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाप्रयागराज महाकुंभ मेला: करेंगे स्पॉटर्स आतंकियों की पहचान!

प्रयागराज महाकुंभ मेला: करेंगे स्पॉटर्स आतंकियों की पहचान!

पांच राज्यों से बुलाए गए एटीएस और एनएसजी भी तैनात!

Google News Follow

महाकुंभ में आतंकी मंसूबों को नाकाम करने के लिए पांच राज्यों से स्पॉटर्स बुलाए गए हैं। यह पलक झपकते ही आतंकियों, कुख्यात अपराधियों के साथ ही संदिग्ध गतिविधियां करने वालों की पहचान कर सकेंगे। मेले में कुल 30 स्पॉटर्स की तैनाती होनी है। मेले को लेकर मिली धमकियों के मद्देनजर प्रदेश सरकार सुरक्षा को लेकर हर संभव उपाय करने में जुटी है। यहां तक कि काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन में महारत हासिल करने वाली नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के ब्लैक कैट कमांडो भी तैनात किए गए हैं। 

वही दुसरी ओर प्रयागराज मेले के दौरान ट्रैक की निगरानी के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 500 जवानों को लगाया गया है। इतना ही नहीं, बल को आधुनिक उपकरणों से भी लैस किया गया है। आईजी आरपीएफ के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कैमरों में अपराधियों व संदिग्ध आंतकियों को ट्रेस करने की क्षमता है।

अलग-अलग शिफ्ट में जवान 24 घंटे विभिन्न स्थानों पर ट्रैक की निगरानी करेंगे। इसके अलावा आरपीएफ की विशेष कोरस कमांडो ड्रोन कैमरों और एक हजार सीसीटीवी से निगरानी करेंगे। उत्तर मध्य रेलवे के आईजी ने बताया कि स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण एवं भगदड़ के लिए रेलवे ने दो प्लान तैयार किए हैं। एक आंतरिक और दूसरा बाहरी। स्टेशनों पर आगजनी, बमबाजी या विस्फोट जैसी घटनाओं को रोकने लिए पहले से तैयारी चल रही है।

इसके अलावा भी सुरक्षा से जुड़े हर बिंदु पर पुख्ता तैयारी की जा रही है। इसी को देखते हुए स्पॉटर्स तैनात करने का निर्णय लिया गया है। यह स्पॉटर्स जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मप्र और नॉर्थ-ईस्ट से चुलाए जाएंगे। इनमें से 18 ने मेले में पहुंचकर सुरागरशी भी शुरू कर दी है। मेला एसपी सुरक्षा असीम चौधरी ने बताया कि स्पॉटर्स पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों से संबंधित वह लोग होते हैं, जो राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर लगातार नजर रखते हैं। साथ ही समय-समय पर इसकी सूचना पुलिस को देते हैं।

मेले में पहली काउंटर टेररिज्म एक्सरसाइज के तहत नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) व एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीसी) ने मंदिर में पहुंचकर मोर्चा संभाला। 27 मिनट तक चले ऑपरेशन में तीन आतंकी मौके पर ही ढेर कर दिए गए जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया। 

रात 10:06 बजे यह संयुक्त एक्सरसाइज कार्रवाई शुरू हुई। वायरलेस पर मैसेज प्रसारित हुआ कि हनुमान मंदिर में चार आतंकी घुस गए हैं और उन्होंने महंत को बंधक बना लिया है। सूचना पर कुछ ही देर में वहां एनएसजी व एटीएस के कमांडो पहुंच गए। दोनों टीमों ने सबसे पहले मंदिर परिसर को अपने घेरे में ले लिया। 

एक टीम ने सामने जबकि दूसरी टीम ने निकास द्वार की ओर से मंदिर में प्रवेश किया। भीतर पहुंचने पर चार आतंकी महंत को बंधक बनाए नजर आए। वह कुछ कर पाते, इससे पहले ही कमांडोज ने एक आतंकी को दबोच लिया। महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए हनुमान मंदिर में शनिवार रात मॉक ड्रिल की गई। इसमें जवानों ने आतंकी वारदात से निपटने का पूर्वाभ्यास किया। 

यह भी पढ़ें-

नक्सलियों की डेडलाइन तय: गृहमंत्री अमित शाह ने किया वादा, शहीदों के प्रति व्यक्त की संवेदना!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें