31 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
होमदेश दुनियाप्रयागराज महाकुंभ: महाकुंभ मेले का दौरा करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगाएंगी आस्था...

प्रयागराज महाकुंभ: महाकुंभ मेले का दौरा करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगाएंगी आस्था की डुबकी!

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह संगम नोज पहुंचकर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगी। देश की प्रथम नागरिक का संगम में डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण होगा।

Google News Follow

Related

प्रयागराज महाकुंभ मेला में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डुबकी लगाएंगी। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार मुर्मू आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह संगम नोज पहुंचकर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगी। देश की प्रथम नागरिक का संगम में डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण होगा। इससे पहले प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान किया था।

पौष पूर्णिमा (13 जनवरी) से शुरू होने वाला महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम है, जो दुनिया भर से भक्तों को आकर्षित करता है। महाकुंभ का महापर्व  26 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में अब तक करोड़ों श्रद्धालु आ चुके हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी त्रिवेणी संगम पहुंचे और अमृत स्नान किया| अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी सोमवार यानी 10 फरवरी 2025 को महाकुंभ मेले में जाएंगी| यह जानकारी राष्ट्रपति भवन कार्यालय से मिली है|

“प्रयागराज की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति द्रौपदी पूजा के बाद मुर्मू संगम पर पवित्र स्नान करेंगे। अक्षयवट और हनुमान मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे| रविवार को राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र का भी दौरा करेंगे, जिसमें महाकुंभ मेले की विस्तृत जानकारी तकनीकी माध्यमों से उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें-

500 दिन बाद घर वापस लौटे इजरायली बंधक, हालत देखकर भावुक हुए परिजन!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,222फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें