29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियावडनगर में आज पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबा की याद में...

वडनगर में आज पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबा की याद में प्रार्थना सभा का आयोजन

प्रार्थना सभा में आकर लोग दे रहे हैं श्रद्धांजलि।

Google News Follow

30 दिसंबर, 2022 को 100 वर्ष की आयु में उनका अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया था। हीरा बा का अंतिम संस्कार प्रधानमंत्री मोदी, उनके भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में गांधीनगर के एक श्मशान घाट पर किया गया। उनके परिवार में पांच बेटे- पीएम मोदी और उनके भाई सोमाभाई, अमृतभाई, प्रह्लादभाई और पंकजभाई और एक बेटी वसंतीबेन हैं।

वहीं शनिवार को एक गुजराती अखबार में उनके परिवार के सदस्यों की ओर से इस प्रार्थनासभा के आयोजन की जानकारी दी गई थी। गुजरात के वडनगर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी की याद में प्रार्थना सभा आयोजित की गई है। यह प्रार्थना सभा वडनगर के जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित की गई है। इसके साथ ही वडनगर में लोगों के आने का सिलसिला जारी है। वडनगर के अलावा आस-पास के जिलों से आकर लोग सभा में शामिल हुए। वहीं वडनगर के कारोबारियों ने 3 दिन बंद रख कर हीराबा को श्रद्धांजलि दी। इस प्रार्थना में बीजेपी के कई बड़े नेता भी शामिल रहे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के निधन पर भावुक होते हुए कहा था कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम, मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी इस प्रार्थना सभा में पहुंचेंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं है। 

ये भी देखें 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत खराब, यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती

पीएम मोदी की मां हीरा बा के निधन पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें