28.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाप्रीति जिंटा ने सिद्धिविनायक की पुरानी तस्वीरों संग दी शुभकामनाएं!

प्रीति जिंटा ने सिद्धिविनायक की पुरानी तस्वीरों संग दी शुभकामनाएं!

तस्वीरों में प्रीति अपनी मां के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में पोज देती दिख रही हैं और बैकग्राउंड में भगवान गणेश की मूर्ति दिख रही है।

Google News Follow

अभिनेत्री प्रीति जिंटा गणेश चतुर्थी के अवसर पर पुरानी यादें ताजा करती नजर आईं। उन्होंने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में अपनी मां के साथ की गई एक प्यारी यात्रा को याद किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर मंदिर की तस्वीरें शेयर कीं और इस शुभ अवसर पर फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। तस्वीरों में प्रीति अपनी मां के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में पोज देती दिख रही हैं और बैकग्राउंड में भगवान गणेश की मूर्ति दिख रही है।

उन्होंने इस पोस्ट के जरिए उस व्यक्ति का भी शुक्रिया अदा किया, जिसने उनकी तस्वीरें क्लिक की। प्रीति जिंटा ने लिखा, “गणेश चतुर्थी के अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं। गणपति बप्पा आपके जीवन की सभी मुश्किलों को दूर करें और आपका जीवन हमेशा खुशियों और सफलता से भर दें। ये तस्वीरें तब ली गई थीं जब मैं पिछली बार मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गई थी। मां के साथ वहाँ होना अमेजिंग था।”

अभिनेत्री ने लिखा, “उस प्यारे आदमी को दिल से धन्यवाद, जिसने हमारी तस्वीरें लीं और फिर मेरे रिएक्ट करने से पहले ही मम्मी के फोन पर तस्वीरें एयर ड्रॉप कर दीं, मुझे लगता है कि मुझे आज ये पोस्ट करनी ही थीं। आप सभी को ढेर सारा प्यार और रोशनी, गणपति बप्पा मोरिया टिंग।”

प्रीति जिंटा ने आठ साल के गैप के बाद पीरियड ड्रामा ‘बंटवारा 1947’ से बड़े पर्दे पर वापसी की। सनी देओल स्टारर यह एक्शन ड्रामा 14 अगस्त को रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। सनी देओल की भारी आवाज, उनके दमदार डायलॉग्स और शबाना आजमी के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा तो कुछ दर्शकों का मानना था कि फिल्म की कहानी में कमी है।

वह अब आने वाली फिल्म ‘वाइब’ में नजर आएंगी, जिसमें कुणाल खेमू के साथ स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यूटेंट वंशिका धीर लीड रोल में हैं। कुणाल के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें