29.3 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाआदिवासी महिला बनेंगी महामहिम 

आदिवासी महिला बनेंगी महामहिम 

राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को हराया

Google News Follow
एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। इसके अलावा, वह पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होने का सम्मान भी प्राप्त किया है। राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू ने विपक्षी दल के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया। खबरों में कहा जा रहा है कि इस चुनाव में 17 गैर-एनडीए सांसदों ने मुर्मू को वोट दिया है। इतना ही नहीं कांग्रेस और एनसीपी के विधायकों ने भी मुर्मू के लिए वोट किया। जो एक तरह से विरोधियों के लिए एक बड़ा झटका है।

द्रौपदी मुर्मू को कुल वैध मतों के 50 प्रतिशत से अधिक मत मिले। बताते चलें कि द्रौपदी मुर्मू को पहले दौर में यशवंत सिन्हा से ज्यादा वोट मिले। पहले दौर में मुर्मू को 780 में से 540 वोट मिले। जबकि यशवंत सिन्हा को 208 वोट ही मिले।

10 राज्यों के 1138 विधायकों में से 809 विधायकों ने मुर्मू को वोट दिया, जबकि यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले।  मुर्मू को आंध्र प्रदेश से सभी वोट मिले। अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड से सभी वोट मिले हैं।इस वोटिंग में 15 सांसदों के वोट अवैध पाए गए। चुनाव में आठ सांसदों ने वोट नहीं डाला था। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। द्रौपदी मुर्मू  25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।

ये भी पढ़ें 

 

पासपोर्ट की रैंकिंग: भारतीय पासपोर्ट के जरिये 60 देशों में कर सकतें है फ्री एंट्री 

उपराष्ट्रपति चुनाव से टीएमसी ने बनाई दूरी, बताई यह बड़ी वजह 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें