30 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी की लोकप्रियता पर 'Morning Consult'की मुहर,देखें दूर तक कोई नहीं

PM मोदी की लोकप्रियता पर ‘Morning Consult’की मुहर,देखें दूर तक कोई नहीं

Google News Follow

नई दिल्ली। पीएम मोदी की कोरोना काल में भी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।आज भी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे चर्चित नेताओं में शुमार हैं। यह दावा एक सर्वेक्षण में किया गया है।अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ द्वारा किये गए में दुनिया में सबसे अधिक स्वीकार्यता के मामले में पीएम मोदी सबसे आगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग 66 फीसदी है। सर्वे डेटा के मुताबिक, कोरोना क्रॉसिस में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस और जर्मनी सहित 13 देशों के अन्य नेताओं से बहुत आगे हैं।
अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’  के मुताबिक  पीएम मोदी दुनिया में टॉप पर चल रहे हैं और अन्य वैश्विक नेताओं की तुनला में उनका प्रदर्शन बेहतर है। इस अप्रूवल रेटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी का नंबर आता है, जिनकी अप्रूवल रेटिंग 65 फीसदी है। वहीं तीसरी नंबर मैक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर हैं, जिनकी रेटिंग 63 फीसदी है।
Global Leader Approval: Among All Adults https://t.co/dQsNxouZWb
Modi: 66% , Draghi: 65%, López Obrador: 63%,  Morrison: 54%, Merkel: 53%,Biden: 53%, Trudeau: 48%, Johnson: 44%, Moon: 37%, Sánchez: 36%, Bolsonaro: 35%, Macron: 35%, Suga: 29%
*Updated 6/17/21 pic.twitter.com/FvCSODtIxa
— Morning Consult (@MorningConsult) June 17, 2021

‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के अनुसार पीएम मोदी के बाद दूसरा स्थान इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी (65%), मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (63%), ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (54%), जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल (53%), अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (53%), कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (48%), ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (44%), दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन (37%), स्पेनिश स्पेन पेड्रो सांचेज़ (36%), ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (35%), फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन (35%) और जापानी प्रधान मंत्री योशीहिदे सुगा (29%) हैं।भारत में 2,126 वयस्कों के सैंपल साइज के साथ मॉर्निंग कंसल्ट ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए 66 प्रतिशत अप्रूवल दिखाया, जबकि 28 प्रतिशत ने उन्हें अस्वीकृत कर दिया। इस ट्रैकर को 17 जून तक अपडेट किया गया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें