29 C
Mumbai
Wednesday, December 10, 2025
होमदेश दुनिया​​गांव की लड़की की शादी : मंत्री की सादगी के कायल हुई...

​​गांव की लड़की की शादी : मंत्री की सादगी के कायल हुई जनता

पुढिया बनाते समय उनका एक वीडियों बना लिया| और उसे सोशल मिडिया पर पोस्ट कर दिया|

Google News Follow

Related

राजस्थान सरकार ​​में मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा कई बार सादगी और मानवता की मिसाल पेश कर चुके है| हाल ही में जब वे एक कार्यक्रम में जा रहे थे तो उन्होंने सुजानगढ़ के पास एक घायल व्यक्ति की जान बचाई थी| घायल की जान बचाने के चक्कर में उनका हाथ भी जल गया था| वहीं अपने समर्थकों के साथ जमीन पर बैठकर जनसुनवाई की बात हो या फिर उनके साथ बाइक पर क्षेत्र का दौरा|

इसी क्रम में गुढ़ा झुंझुनूं के पचलंगी गांव में राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह एक लड़की की शादी में हिस्सा लेने गए थे| वहां लोगों की हालचाल पूछने के बाद मंत्री उनके पास बराबर में ही बैठ गए|और बातों ही बातों राजेंद्र सिंह गुढ़ा हलुवाई के साथ मिलकर पूड़ियां भी बनाने लग गए| इसी बीच किसी ने पुढिया बनाते समय उनका एक वीडियों बना लिया| और उसे सोशल मिडिया पर पोस्ट कर दिया|

गौरतलब है कि राजस्थान की गहलोत सरकार में सैनिक कल्याण और होमगार्ड मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा अपने बयानों और सादगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में आते रहे है| राजेंद्र सिंह गुढ़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक गांव में हलवाइयों के साथ बैठकर पूड़ियां बना रहे हैं| इसके बाद लोगों में राजेंद्र सिंह गुढ़ा का वीआईपी कल्चर को छोड़कर अपनाई गई सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें-

गैंगस्टर विकास दुबे की 67 करोड़ की सम्पत्ति जब्त  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,692फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें