34 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
होमक्राईमनामापंजाब: तस्करी गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, हेरोइन और पिस्टल बरामद!

पंजाब: तस्करी गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, हेरोइन और पिस्टल बरामद!

यह गिरोह पाकिस्तान से हेरोइन और हथियारों की तस्करी कर रहा था और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था।

Google News Follow

Related

पंजाब पुलिस ने एक इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हथियार और नार्को-हवाला नेटवर्क से जुड़े तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पाकिस्तान से हेरोइन और हथियारों की तस्करी कर पंजाब के बॉर्डर इलाकों में सक्रिय था।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “एक खुफिया सूचना के आधार पर, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार संगठित हथियार और नार्को-हवाला नेटवर्क में शामिल तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पाकिस्तान से हेरोइन और हथियारों की तस्करी कर रहा था और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था।”

डीजीपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी हरप्रीत सिंह और गुरपाल सिंह, जो पहले मलेशिया गए थे, सीमा पार तस्करों से जुड़े हैं।

उनके खुलासे पर, पुलिस ने 2.02 किलोग्राम हेरोइन और दो .30 बोर पिस्तौल बरामद कीं। उनके सहयोगी रणजोध सिंह को भी दो पिस्तौल और ₹3.5 लाख की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसे हवाला के जरिए भेजा जाना था। आरोपियों के पास से 2.02 किलोग्राम हेरोइन, 4 पिस्तौल (1 ग्लॉक 9एमएम सहित) और 3.5 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई।

डीजीपी ने आगे कहा, “थाना गेट हकीमां में मामला दर्ज किया गया है और पूरी सांठगांठ का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस ने पंजाब की सुरक्षा के लिए नार्को-आतंकवाद और संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।”

इससे पहले, पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हो रही हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान गुरु की वडाली, छेहरटा निवासी अमित सिंह के रूप में हुई।

डीजीपी ने 26 अगस्त को इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से पांच ग्लॉक पिस्टल, चार मैगजीन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

यह भी पढ़ें-

जीएसटी 2.0 सिर्फ सुधार नहीं, बल्कि एक नई क्रांति है: निरंजन हीरानंदानी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,179फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें