27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमक्राईमनामापंजाब​: जालंधर में हिंदूवादी यूट्यूबर ​के घर पर ग्रेनेड से हमला​! क्षेत्र...

पंजाब​: जालंधर में हिंदूवादी यूट्यूबर ​के घर पर ग्रेनेड से हमला​! क्षेत्र में दहशत का माहौल!

इस ग्रेनेड अटैक में पाकिस्तानी डॉन भट्टी की मदद जीशान अख्तर उर्फ जैसी पूरेवाल ने की है​|​

Google News Follow
पंजाब में इन दिनों ​पाकिस्तानी डॉन भट्टी और उसका मदद करने वाला जीशान अख्तर उर्फ़ जैसी पुरेवाल का आतंक छाया हुआ है| पुरेवाल की मदद से भट्टी ने जालंधर में एक हिंदूवादी और युट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया है​|​

​बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्‌टी ने ली है​|​ दावा है कि उसने जालंधर के रायपुर रसूलपुर में ये हमला मुस्लिम समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां किए जाने के खिलाफ करवाया है​| जानकारी के मुताबिक, ये हमला पाकिस्तानी डॉन ने रविवार सुबह 4 बजे के करीब 5 लोगों से करवाया​|​

बता दें कि जिस शख्स के घर पर ये ग्रेनेड फेंका गया, वह हिंदू विचारधारा का है​|​ इस ग्रेनेड अटैक में पाकिस्तानी डॉन भट्टी की मदद किसी और ने नहीं बल्कि जीशान अख्तर उर्फ जैसी पूरेवाल ने की है​|​

सूत्रों के ​अनुसार​,​ रोजर संधू पर यह हमला उनकी मुस्लिम समुदाय के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों की वजह से करवाया गया है​|​ हालांकि इस हमले पर अब तक जालंधर देहात पुलिस के किसी भी अधिकारी ने कोई बयान जारी नहीं किया है​|​
इससे पहले पंजाब के अमृतसर जिले में शनिवार देर रात खंडवाला इलाके में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया था​|​ यह पूरी घटना मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई​|​
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, रात करीब 12:35 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मंदिर के बाहर पहुंचे​|​ उनके हाथ में एक झंडा भी नजर आ रहा था​|​ वे कुछ सेकंड मंदिर के बाहर रुके और फिर अचानक मंदिर की ओर कुछ फेंका​|​ जैसे ही वे वहां से भागे, कुछ ही पलों में मंदिर में जोरदार धमाका हुआ​|​ घटना के समय मंदिर में पुजारी सो रहे थे​|​ गनीमत रही कि इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन धमाके के कारण मंदिर को नुकसान जरूर पहुंचा है|
 
यह भी पढ़ें-

NASA: अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा क्रू-10 मिशन, सुनीता और बुच विल्मोर होंगे धरती के लिए रवाना!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें