29.7 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियापंजाब: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अमृतसर में बाजार बंद!

पंजाब: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अमृतसर में बाजार बंद!

हिंदू संगठन, शिवसेना और अमृतसर मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर शहर को पूर्ण रूप से बंद रखने की घोषणा की गई, जहां सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

Google News Follow
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद देश भर में आक्रोश थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर तरफ इस हमले को लेकर लोग विरोध जता रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को अमृतसर में भी रोष और बाजार बंद का माहौल देखने को मिला।

हिंदू संगठन, शिवसेना और अमृतसर मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर शहर को पूर्ण रूप से बंद रखने की घोषणा की गई, जिसका व्यापक असर खासकर हाल बाजार में देखने को मिला, जहां सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पहलगाम की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हर नागरिक इस हमले को लेकर गहरी चिंता और दुख व्यक्त कर रहा है। लोगों का कहना है कि यह केवल एक शहर की नहीं, बल्कि पूरे देश की भावनाओं का मामला है। कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने घटना के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन किए। कहीं पर कैंडल मार्च निकाले गए तो कहीं पर मौन व्रत और धरनों के जरिए अपना आक्रोश जताया गया।

यशकर सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पहलगाम में हुए हालिया हमले के बाद अमृतसर में होलसेल मार्केट ने सभी दुकानें बंद करने का फैसला लिया। बीती रात शिवसेना के नेताओं ने भी इस बंद का समर्थन करने की घोषणा की थी। आज दुकानें बंद हैं और ऐसा लगता है कि धीरे-धीरे पूरा पंजाब बंद की ओर बढ़ रहा है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था। इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे। इस घटना के बाद से देशवासियों में गुस्सा है और वे लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगह कैंडल मार्च निकाले गए और लोगों ने विरोध दर्ज कराया। कई प्रदेशों में व्यापारी जगत के लोग अपने प्रतिष्ठान बंद कर हमले का विरोध दर्ज करा रहे हैं।

बाजार में इस आतंकी हमले के विरोध में ऐसा ही बंद भोपाल शहर में भी देखने के लिए मिला।

 
यह भी पढ़ें-

भिखारियों-बेघरों से जुड़े मुद्दों पर सामाजिक न्याय विभाग ने किया मंथन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें