31.7 C
Mumbai
Tuesday, June 9, 2026
होमक्राईमनामापंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के तार विदेश में बैठे हैंडलर्स और पाकिस्तान स्थित तस्करों से जुड़े होने का पता चला है। एसएसओसी पुलिस स्टेशन, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई।

Google News Follow

Related

स्पेशल स्टेट ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी) अमृतसर और पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस ने सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अमृतसर के महल गांव के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास 64.62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के तार विदेश में बैठे हैंडलर्स और पाकिस्तान स्थित तस्करों से जुड़े होने का पता चला है। एसएसओसी पुलिस स्टेशन, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस नशीले पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने और पंजाब में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इससे पहले 23 मार्च को भी पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस को अमृतसर में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली थी। काउंटर इंटेलिजेंस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने इसकी जानकारी दी थी।

पंजाब डीजीपी ने बताया था कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सीमा पार खेप की तस्करी में पाकिस्तान स्थित एक तस्कर और विदेश में स्थित एक हैंडलर का हाथ था। अमृतसर स्थित पुलिस स्टेशन एसएसओसी में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। डीजीपी ने कहा था कि पंजाब पुलिस नशीले पदार्थों के नेटवर्क को नष्ट करने और नशीले पदार्थों से मुक्त, सुरक्षित पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके पहले 22 मार्च को पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर एक बड़े संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। तीन आरोपियों को 24.5 किलोग्राम हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी, एक मल्टी-कॉप्टर ड्रोन और दो कारों के साथ गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें-

पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की हार्ड लैंडिंग, रनवे अस्थायी रूप से बंद

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,390फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें