27 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमदेश दुनियापंजाब की लापता महिला ने पाकिस्तान यात्रा के दौरान कबूल किया इस्लाम,...

पंजाब की लापता महिला ने पाकिस्तान यात्रा के दौरान कबूल किया इस्लाम, स्थानीय युवक से की शादी

जिस जत्थे के साथ सरबजीत कौर पाकिस्तान गई थीं, उसका नेतृत्व अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज्ज कर रहे थे।

Google News Follow

Related

पंजाब की सिख श्रद्धालु 52 वर्षीय सरबजीत कौर गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान गए जत्थे (तीर्थयात्री दल) के साथ शामिल थीं। रहस्यमय तरीके से लापता होने के बाद अब पाकिस्तान में इस्लाम कबूल कर एक स्थानीय व्यक्ति से शादी कर चुकी हैं। महिला का उर्दू में तैयार ‘निकाहनामा’ सामने आया है, जिसने पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

निकाहनामे के अनुसार, सरबजीत कौर  पंजाब के कपूरथला जिले की निवासी हैं। सरबजीत ने इस्लाम अपनाकर अपना नाम “नूर” रखा और लाहौर के नज़दीक स्थित शेखूपुरा के निवासी नासिर हुसैन से विवाह किया है। यह दस्तावेज अब अधिकारियों की जांच का अहम आधार बन चुका है।

कौर 4 नवंबर को वाघा-अटारी बॉर्डर पार कर 1,900 से अधिक सिख श्रद्धालुओं के जथे के साथ पाकिस्तान गई थीं। यह यात्रा भारत-पाकिस्तान के द्विपक्षीय समझौते के तहत धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए होती है। जथा 13 नवंबर को भारत लौटा, लेकिन सरबजीत कौर वापसी करने वालों की सूची में नहीं थीं।

भारतीय अधिकारियों ने जब उनकी गैर-मौजूदगी पर सवाल उठाया, तो पाकिस्तानी इमिग्रेशन ने बताया कि कौर ने प्रस्थान मंजूरी के लिए रिपोर्ट नहीं किया। इसके बाद पाकिस्तानी पुलिस ने प्रारंभिक रिपोर्ट भारतीय एजेंसियों को भेज दी है। भारतीय अधिकारी अब उनके परिवार और गांव की पृष्ठभूमि की जानकारी जुटा रहे हैं। सरबजीत कौर तलाकशुदा हैं और अपने पूर्व पति कर्नैल सिंह से उनके दो बेटे हैं। कर्नैल सिंह पिछले करीब 30 वर्षों से इंग्लैंड में रह रहे हैं। कौर का पासपोर्ट पंजाब के मुक्तसर जिले से जारी हुआ था और उस पर उनके पिता का नाम दर्ज है, न कि पूर्व पति का।

परिवार और स्थानीय प्रशासन इस पूरी घटना को लेकर असमंजस में है क्या महिला ने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन और विवाह किया, या वह किसी दबाव में थी? जिस जत्थे के साथ सरबजीत कौर पाकिस्तान गई थीं, उसका नेतृत्व अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज्ज कर रहे थे। यह दल ननकाना साहिब स्थित गुरुद्वारा जनम स्थान, करतारपुर के श्री दरबार साहिब सहित पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कई ऐतिहासिक गुरुद्वारों का दर्शन कर चुका था।

सरबजीत कौर का पाकिस्तानी नागरिक से विवाह और धर्म परिवर्तन का मामला अब दोनों देशों के अधिकारियों के लिए संवेदनशील जांच का विषय बन गया है। भारतीय एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या यह पूरा मामला महिला की व्यक्तिगत पसंद है या इसके पीछे कोई और परिस्थिति या प्रभाव था।

यह भी पढ़ें:

श्रीनगर पुलिस स्टेशन में भीषण आकस्मिक विस्फोट; 4 की मौत, कई घायल!

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों से जब्त नाइट्रेट के फटने से बड़ा हादसा, 9 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

झारखंड स्थापना दिवस पर अमित शाह-योगी सहित नेताओं ने शुभकामनाएं दीं!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें