31.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियापूर्वी और पश्चिमी यूपी को जोड़ेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे,16 को पीएम करेंगे उद्घाटन

पूर्वी और पश्चिमी यूपी को जोड़ेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे,16 को पीएम करेंगे उद्घाटन

340 किमी लंबा 'पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे' बनकर तैयार

Google News Follow

लखनऊ । PM Narendra Modi 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे  का उद्घाटन करेंगे। 340.824 किमी लंबा ये एक्सप्रेस-वे पूर्वी और पश्चिमी यूपी को जोड़ेगा। 42 हजार करोड़ की लागत से बने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ के चांद सराय गांव से शुरू होगा। उनके संभावित लोकार्पण व जनसभा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के कार्यों का निरीक्षण करने के लिए रविवार को अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र अंतर्गत भुजही पहुंचे। यहां पर हेलीकाप्टर से उतरने के उपरांत जिलाधिकारी अमित सिंह बसंल जिले के अन्य उच्चाधिकारियों के साथ एक्सप्रेस-वे की हवाईपट्टी समेत अन्य जगहों का जायजा लिया।

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने जिलाधिकारी अमित सिंह बसंल के साथ गहनता के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कार्यों का निरीक्षण किए करते हुए दिशा-निर्देश जारी किए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में सत्ता संभालने के बाद पूरब के क्षेत्रों  देने के लिए लखनऊ से आजमगढ़ होते हुए गाजीपुर तक सिक्स लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू करवाया था। ये एक्सप्रेस वे जनपद लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ तथा गाजीपुर से होकर निकलेगा। सरकार का दावा है कि यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ उद्योग धंधों का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि क्षेत्रीय लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार भी उपलब्ध कराएगा।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें