29 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियासवाल तो उठेंगे कि आखिर ऐसा करना चाहिए था की नहीं ?

सवाल तो उठेंगे कि आखिर ऐसा करना चाहिए था की नहीं ?

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
महोबा। सवाल किस पर उठना चाहिए, शिक्षा पर,परिजनों पर,या फिर उस दुल्हन पर जो शादी के दौरान दूल्हे से ऐसा सवाल कर दिया, जिसे करना चाहिए, नहीं करना चाहिए, यह भी सवाल ही है, सभी लोग पढ़े लिखी बहू चाहते हैं तो दूल्हा भी तो पड़ा लिखा ही होना चाहिए। उत्तर प्रदेश में एक ऐसी घटना घटी जो सभी पर सवाल खड़ा करते है. यह घटना महोबा जिले के धवार गांव से बारात लेकर जाने वाले दूल्हे के साथ घटी.
पनवारी स्टेशन हाउस अधिकारी, विनोद कुमार ने बताया कि ‘ यह एक अरेंज मैरिज थी.दोनों परिवारों के सदस्य और कई ग्रामीण विवाह स्थल पर एकत्र हुए थे। और सभी शादी के बारे में सोच थे, तभी दुल्हन ने मंडप से बाहर निकलते हुए कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं कर सकती, जिसे गणित की मूल बातें पता नहीं हैं। वहीं ,दोस्त और रिश्तेदार भी दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन ने अपनी बात पर अडिग रही. दुल्हन के चचेरे भाई ने कहा कि वे यह जानकर चौंक गए कि दूल्हा अशिक्षित था। उन्होंने कहा कि दूल्हे के परिवार ने हमें उसकी शिक्षा के बारे में अंधेरे में रखा था। वह स्कूल भी नहीं गया होगा। दूल्हे के परिवार ने हमें धोखा दिया है। लेकिन मेरी बहादुर बहन सामाजिक वर्जनाओं के डर के बिना बाहर चली गई।” दोनों पक्षों द्वारा गांव के प्रमुख नागरिकों के हस्तक्षेप पर समझौता करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। यह सौदा हुआ कि दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले उपहार और आभूषण लौटा देंगे।
 
क्या है मामला 
 शादी के मौके पर सब लोग हंसी ख़ुशी थे, लेकिन इस ख़ुशी को तब ग्रहण लग गया. जब दुल्हन ने जयमाला डालने से पहले ही एक ऐसा सवाल पूछ लिया कि शादी ही टूट गई। हुआ यह कि दुल्हन ने जयमाला आदान-प्रदान होने से पहले ही दूल्हे को 2 का पहाड़ा सुनाने के लिए कहा। यह सुनकर पहले तो दूल्हा चौंका,  उसे कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन दूल्हा पहाड़ा सुनाने में विफल रहा, जिसके बाद शादी टूट गई।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,246फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें