27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमक्राईमनामाराधिका हत्याकांड : 5 खोखे का खुला राज, 4 गोली राधिका को...

राधिका हत्याकांड : 5 खोखे का खुला राज, 4 गोली राधिका को लगी, एक कहां हुई ‘मिस’!

इसी कड़ी में राधिका ने करीब 45 दिन पहले गुरुग्राम सेक्टर-61 में क्रिकेट अकादमी के बगल में टेनिस कोर्ट को 35 हजार रुपए महीने पर किराए पर लिया था।

Google News Follow
हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी पिता दीपक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में मिले 5 खाली कारतूस का राज खुल गया। पिता ने बेटी की हत्या करने के लिए 5 राउंड फायरिंग की थी।

दरअसल, राधिका यादव हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पिता दीपक यादव ने 5 राउंड फायरिंग की थी। पुलिस को लाइसेंसी पिस्तौल के अंदर से 5 खाली कारतूस मिले थे। पुलिस जांच में पता चला कि राधिका यादव को 4 गोली लगी और 1 गोली मिस होकर रसोई के निचले हिस्से में जा घुसी।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक अजीब व्यवहार कर रहा है। वह कभी हंसने लगता है तो कभी रोने। उसे खाना भी जबरदस्ती खिलाया जाता है।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि राधिका की कोई अपनी टेनिस कोचिंग अकादमी नहीं थी। पहले वह घर के सामने वाली अकादमी में बतौर कोच थी। बाद में जब राधिका को बच्चे जानने लगे तो वह अलग-अलग टेनिस कोर्ट को किराए पर लेकर बच्चों को ट्रेनिंग देने लगी।

इसी कड़ी में राधिका ने करीब 45 दिन पहले गुरुग्राम सेक्टर-61 में क्रिकेट अकादमी के बगल में टेनिस कोर्ट को 35 हजार रुपए महीने पर किराए पर लिया था।

गुरुग्राम की पुलिस ने राधिका यादव की मां के बयान को भी दर्ज कर लिया है। मां ने पुलिस को बताया कि पिछले 15 दिन से घर में अकादमी को बंद करने की बात चल रही थी। राधिका पिता को समझाती थी। एक दिन सुबह दीपक यादव अचानक से कमरे में आया, अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और रसोई में काम कर रही राधिका को गोली मार दी।

बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित सुशांत लोक फेज-2 में 25 वर्षीय राधिका यादव की हत्या हुई थी, जिसमें उसके पिता को आरोपी पाया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि बेटी राधिका यादव के टेनिस अकादमी चलाने से पिता नाराज थे। कथित तौर पर दीपक ने कई बार टेनिस अकादमी बंद करने के लिए कहा, लेकिन बेटी राधिका यादव नहीं मानी। इस पर पिता ने गोली मारकर बेटी की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें-

वीडियो वायरल मामले में मंत्री ने संजय राउत को नोटिस की धमकी दी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें