28 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026
होमदेश दुनियाराहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत, सुरक्षा मांग पर बंगाली इंडस्ट्री हड़ताल शुरू!

राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत, सुरक्षा मांग पर बंगाली इंडस्ट्री हड़ताल शुरू!

कोलकाता के भारत लक्ष्मी स्टूडियो का नजारा पूरी तरह बदला हुआ दिखा। जहां आम दिनों में शूटिंग की हलचल रहती है, वहीं मंगलवार सुबह सन्नाटा पसरा हुआ था।

Google News Follow

Related

बंगाली फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में उस वक्त सन्नाटा छा गया, जब कलाकारों और तकनीशियनों ने एकजुट होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। यह हड़ताल शूटिंग के दौरान एक हादसे में अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत के विरोध में की जा रही है। हादसे के बाद कलाकार और तकनीशियन सेट पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग कर रहे हैं।

मंगलवार सुबह कोलकाता के भारत लक्ष्मी स्टूडियो का नजारा पूरी तरह बदला हुआ दिखा। जहां आम दिनों में शूटिंग की हलचल रहती है, वहीं मंगलवार सुबह सन्नाटा पसरा हुआ था। सभी शूटिंग फ्लोर बंद थे और कहीं कोई तकनीकी काम नहीं हो रहा था। स्टूडियो के गार्ड भी आपस में यही चर्चा करते नजर आए कि आखिर शूटिंग कब दोबारा शुरू होगी।

टेक्नीशियन के हड़ताल पर जाने के कारण निर्देशक भी काम शुरू नहीं कर सके। कई निर्देशक और कलाकार इस दौरान दिवंगत अभिनेता के परिवार के समर्थन में खड़े दिखाई दिए और उन्होंने इस दुख की घड़ी में एकजुटता दिखाई।

इस हड़ताल में दिवंगत अभिनेता की पत्नी और अभिनेत्री प्रियंका सरकार भी शामिल होंगी। इसके अलावा, बंगाली सिनेमा के बड़े नाम प्रोसेनजीत चटर्जी, एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता और देव भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

दरअसल, 29 मार्च को 42 वर्षीय राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत उस समय हो गई थी जब वह ‘भोले बाबा पार करेगा’ की शूटिंग कर रहे थे। तलसारी बीच पर शूटिंग के दौरान वह पानी में गए थे, तभी अचानक ज्वार आ गया और यह हादसा हो गया। इस घटना ने पूरे बंगाली फिल्म और टीवी जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। अभिनेता अपने पीछे मां, पत्नी और 13 साल के बेटे को छोड़ गए हैं।

इस घटना के बाद इंडस्ट्री के एक वर्ग ने इसकी निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए हर शूटिंग लोकेशन पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए। कलाकारों ने विशेष रूप से यह मांग उठाई है कि हर सेट पर एम्बुलेंस जैसी जरूरी सुविधाएं अनिवार्य रूप से मौजूद होनी चाहिए।

इस मामले में प्रियंका सरकार ने कानूनी कदम भी उठाया है। उन्होंने कोलकाता के रीजेंट पार्क पुलिस स्टेशन और ओडिशा के तलसारी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही ‘मैजिक मोमेंट्स’ नाम की प्रोडक्शन कंपनी से जुड़े पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है, जो इस शूटिंग के लिए जिम्मेदार माने जा रहे हैं।  

यह भी पढ़ें-

वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गए टो लाम, पीएम मोदी ने दी बधाई!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,122फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें