राहुल को चीन पसंद, चीनियों को पीएम मोदी, कहा -“मोदी लाओक्सियन” मोदी अमर

चीनी लोग सिर्फ पीएम मोदी के ड्रेसिंग स्टाइल और फिजिकल अपीयरेंस की वजह से ही उन्हें दूसरे नेताओं से अलग नहीं मानते हैं, बल्कि वे उनकी नीतियों को भी भारत की पिछली नीतियों से अलग मानते हैं। चीन के लोगों ने उन्हें ‘मोदी लाओक्सियन’ निकनेम दिया है, जिसका मतलब है- ‘मोदी अमर हैं’।

राहुल को चीन पसंद, चीनियों को पीएम मोदी, कहा -“मोदी लाओक्सियन” मोदी अमर

Rahul likes China, PM Modi to Chinese, said - "Modi Laoxian" Modi is immortal

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को चीन काफी पसंद है|अक्सर वे देश के खिलाफ चीन की कसीदे पढ़ते दिखाई देते हैं| हाल ही में उन्होंने ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में चीन की तारीफ की। चीन का इंफ्रास्ट्रक्चर देखिए, वहां रेलवे हो, एयरपोर्ट हो, सबकुछ नेचर से जुड़े हैं। चीन प्रकृति से मजबूती से जुड़ा हुआ है। यही, नहीं चीन को शांति पसंद है। वहां सरकार एक कॉर्पोरेशन की तरह काम करती है।

वही दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर चीनी युवाओं में काफी उत्साह और कुछ अलग अन्य नेताओं से अद्भुत सोच रखते हैं| यही नहीं मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा है|इस बीच चीनी इंटरनेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक निकनेम मोदी लाओक्सियन” रखा गया है| लाओक्सियन का मतलब कुछ विशेष खासियत वाले एक अमर व्यक्ति से है।”
चीनी युवाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी लोकप्रिय हैं। उनकी नीतियों से चीनी बहुत प्रभावित हैं। उनका मानना है कि भारत में पिछली नीतियों के मुकाबले प्रधानमंत्री मोदी की नीतियां काफी अलग और अच्छी हैं। चीन के लोगों ने उन्हें ‘मोदी लाओक्सियन’ निकनेम दिया है, जिसका मतलब है- ‘मोदी अमर हैं’।
बता दें कि आर्टिकल अमेरिकी मैग्जीन ‘डिप्लोमैट’ में प्रकाशित एक लेख में यह दावा किया गया है। इसमें कहा गया कि चीन में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के बीच पीएम मोदी काफी लोकप्रिय हैं। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद के बावजूद प्रधानमंत्री की लोकप्रियता चीन में इंटरनेट यूजर्स के बीच बहुत ज्यादा है। 
 
इस पर डिप्लोमैट के जाने माने पत्रकार म्यू चुनशान ने भी लिखा कि ज्यादातर चीनी मानते हैं कि मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के प्रमुख देशों के बीच संतुलन बना कर रख सकता है।
गौरतलब है कि चुनशान को चीनी सोशल मीडिया विशेष रूप से सिना वेइबो का विश्लेषण करने के लिए जाना जाता है। सिना वेइबो चीन में ट्विटर जैसा सोशल मीडिया मंच है और इसके 58.2 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं।
इस निकनेम का मतलब अन्य नेताओं की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी कुछ अलग और अद्भुत हैं। उन्होंने लिखा कि चीनी लोग सिर्फ पीएम मोदी के ड्रेसिंग स्टाइल और फिजिकल अपीयरेंस की वजह से ही उन्हें दूसरे नेताओं से अलग नहीं मानते हैं, बल्कि वे उनकी नीतियों को भी भारत की पिछली नीतियों से अलग मानते हैं।
कुछ चीनी नागरिकों का यह भी मानना है कि रूस और अमेरिका सहित विभिन्न प्रमुख देशों के साथ भारत मैत्रीपूर्ण संबंध रख सकता है। उन्होंने कहा कि ‘लाओक्सियन’ शब्द पीएम मोदी के प्रति चीनी लोगों की जटिल धारणा को दर्शाता है, जिसमें जिज्ञासा, विस्मय आदि शामिल हैं। चीनी नेटिजंस के लिए किसी विदेशी नेता को निकनेम देना दुर्लभ है। प्रधानमंत्री का निकनेम अन्य सभी से ऊपर है। निश्चित रूप से, उन्होंने चीनी लोगों पर एक छाप छोड़ी है।”

वही दूसरी ओर यूक्रेन-रूस युद्ध, जिसने अमेरिका और पश्चिम को रूस के खिलाफ खड़ा कर दिया है। इस बीच ज्यादातर चीनी महसूस करते हैं कि भारत ही दुनिया के प्रमुख देशों के बीच संतुलन बनाए रख सकता है।

यह भी पढ़ें-

 

अयोध्या राम मंदिर: रामलला के मूर्ति चयन की प्रक्रिया पूरी, ऐसा होगा भगवान का मनमोहक रूप

Exit mobile version