26 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियापाकिस्तानी आतंकी गैंग ने बीकानेर के हिंदू लड़के से OTP माँगकर चालू...

पाकिस्तानी आतंकी गैंग ने बीकानेर के हिंदू लड़के से OTP माँगकर चालू किया भारत का सिम

पाकिस्तानी आतंकी को OTP भेजने वाला गिरफ्तार

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा कसने में जुटी सुरक्षा एजेंसियों को राजस्थान के बीकानेर में बड़ी सफलता मिली है। राजस्थान ATS ने बीकानेर कसे 18 साल के अनिल कुमार विश्नोई को गिरफ्तार किया है। उसने पाकिस्तान के आंतकी शहजाद भट्टी को भारतीय सिम कार्ड चालू करने के लिए व्हाट्सऐप पर ओटीपी (OTP) उपलब्ध कराया था।

जाँच एजेंसियों के अनुसार, आरोपित अनिल कुमार बज्जू थाना क्षेत्र के गौडू गाँव का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि 17 जुलाई को उसके व्हाट्सऐप पर पाकिस्तान के एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को शहजाद भट्टी गैंग का बताया और एक भारतीय मोबाइल नंबर को चालू कराने के लिए ओटीपी माँगा। आरोपित ने बिना किसी हिचकिचाहट के ओटीपी दे दिया, जिसके बाद उस भारतीय सिम का इस्तेमाल पाकिस्तान में किया गया।

ATS और स्थानीय पुलिस की संयुक्त जाँच में सामने आया कि इस सिम का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों और नेटवर्क के संचालन के लिए किया जा सकता था। इसी इनपुट के आधार पर ATS ने बीकानेर पहुँचकर आरोपित को हिरासत में लिया और बाद में उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। एजेंसियाँ अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित का कनेक्शन केवल ओटीपी शेयर करने तक सीमित था या वह पहले से इस नेटवर्क के संपर्क में था।

उसके मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट और बैंक लेनदेन की भी जाँच की जा रही है। जाँच में यह भी सामने आया है कि शहजाद भट्टी नेटवर्क सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप के जरिए भारतीय युवाओं से संपर्क करता है। उन्हें पैसों का लालच देकर या अन्य तरीकों से भारतीय सिम कार्ड, ओटीपी और दूसरी तकनीकी मदद जुटाने की कोशिश की जाती है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को सीमावर्ती इलाके में संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा तथा जाँच में सामने आने वाले हर तथ्य पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बीकानेर के बज्जू पुलिस थाना अधिकारी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि जाँच में पता चला है कि शहजाद भट्टी गैंग के आतंकी उज्जैर ने अनिल से संपर्क किया था। उसने अनिल को अपने जाल में फँसाकर सिम हासि की थी।

यह भी पढ़ें-

पौराणिक महाकाव्य ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज़

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें