31.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाराजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा-2021 रद्द, हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया!

राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा-2021 रद्द, हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया!

हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन की बेंच ने 14 अगस्त को इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा था। राजस्थान में 892 पदों पर सब-इंस्पेक्टर (एसआई) की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी।

Google News Follow
राजस्थान हाईकोर्ट ने सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। इस मामले में लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने पेपर लीक मामले में गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए गुरुवार को पूरी परीक्षा को रद्द कर दिया।

हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन की बेंच ने 14 अगस्त को इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा था। राजस्थान में 892 पदों पर सब-इंस्पेक्टर (एसआई) की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी। परीक्षा में चयनित कुछ एसआई को ट्रेनिंग के बाद फील्ड पोस्टिंग मिली। हालांकि, पेपर लीक के खुलासे के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर जनवरी 2025 में चयनित अभ्यर्थियों की फील्ड ट्रेनिंग और पोस्टिंग रोक दी गई।

इस परीक्षा में धांधली और पेपर लीक की शिकायतों के बाद राज्य की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने जांच शुरू की थी। अब तक इस मामले में 68 सब-इंस्पेक्टरों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जुलाई में सुनवाई के दौरान चयनित उम्मीदवारों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आरएन माथुर ने याचिका को खारिज करने के लिए दलील में कहा था, “मामला सीधा है। चूंकि भर्ती रद्द न करने का निर्णय मुख्यमंत्री के स्तर पर लिया गया था और इसे याचिका में चुनौती नहीं दी गई, इसलिए याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया जाना चाहिए।”

हालांकि, न्यायमूर्ति समीर जैन ने असहमति जताते हुए कहा, “यह कोई साधारण मामला नहीं है।” उन्होंने कहा कि इस मामले में कोचिंग संस्थानों, परीक्षा केंद्रों और राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के सदस्यों के बीच मिलीभगत के गंभीर आरोप शामिल हैं। फिलहाल, 28 अगस्त को हाईकोर्ट ने फैसला देते हुए परीक्षा को रद्द कर दिया।

यह भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा से दोनों देशों के संबंध मजबूत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें