26 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमक्राईमनामाजब रक्षक बना भक्षक, पुलिस सब इंस्पेक्टर ने किया मासूम बच्ची से...

जब रक्षक बना भक्षक, पुलिस सब इंस्पेक्टर ने किया मासूम बच्ची से बलात्कार!

पुलिस के मुताबिक, घटना राजस्थान के दौसा जिले की है| यहां का सब इंस्पेक्टर पुलिस लाइन इलाके में तैनात था, लेकिन, राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सब-इंस्पेक्टर को राहुवास थाने में ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए गए थे|

Google News Follow

Related

एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जब रक्षक ही भक्षक बना। राजस्थान में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने एक पुलिस कांस्टेबल की 4 साल की बच्ची से बलात्कार किया| इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है| इस संबंध में पुलिस उपनिरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है| पुलिस के मुताबिक, घटना राजस्थान के दौसा जिले की है| यहां का सब इंस्पेक्टर पुलिस लाइन इलाके में तैनात था, लेकिन, राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सब-इंस्पेक्टर को राहुवास थाने में ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए गए थे|
इसके मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर राहुवास में साथी कांस्टेबल के घर में किराए पर रह रहा था। उस समय पड़ोस में रहने वाले दूसरे सिपाही की 4 साल की बेटी आंगन में खेल रही थी| इसी समय सब-इंस्पेक्टर की बुरी नजर इस छोटी सी बच्ची पर पड़ी| सब-इंस्पेक्टर ने लड़की को बहला-फुसलाकर कमरे में बुलाया और उसके साथ दुराचार किया।
मासूम बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी माता-पिता को दी| परिजनों इस घटना को लेकर सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की,लेकिन, पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया| इसके बाद स्थानीय नागरिकों के आक्रामक रुख अपनाने के बाद पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया|दौसा की पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने कहा, ”पिता की शिकायत के बाद आरोपी सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है|” स्वास्थ्य मंत्री प्रसादी लाल मीणा ने आश्वासन दिया है कि ”नाबालिग लड़की के परिवार की मदद की जाएगी|”
यह भी पढ़ें-

अजित पवार से मुलाकात के बाद शरद पवार का बयान, ‘कुछ दिनों के लिए परेशानियां भूल जाएंगे…’!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,141फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें