29.4 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियारामलला: अयोध्या में उमड़ा जन सैलाब!, ​प्रतिदिन 5 से 6 लाख श्रद्धालु...

रामलला: अयोध्या में उमड़ा जन सैलाब!, ​प्रतिदिन 5 से 6 लाख श्रद्धालु कर​ रहे हैं दर्शन!

​ज्यादा भीड़ के कारण छह दानपात्रों​ की बजाय तीन के निकासी मार्ग तक 32 दान पात्र लगा दिए गए हैं।

Google News Follow

प्रयागराज महाकुंभ के चलते राममंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या तीन गुना बढ़ गई है। मकर संक्रांति से रोजाना साढ़े तीन से चार लाख श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। इससे पहले रोजाना 80 हजार से एक लाख श्रद्धालु दर्शन-पूजन करते थे। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है तो दान भी बढ़ा है। राममंदिर में रोजाना 15 लाख का दान आ रहा है। राममंदिर ट्रस्ट की ओर से दान काउंटर की संख्या छह से बढ़ाकर 32 कर दी गई है।​

​​बता दें कि इन दान पात्रों में रोजाना 12 से 15 लाख रुपये रामलला को चढ़ावा अर्पित हो रहा है। दानपात्र में आने वाली धनराशि की गणना रोजाना की जाती है। इसके लिए बैंक व ट्रस्ट के कुल 20 कर्मी लगाए गए हैं​|​ राममंदिर में ​ज्यादा भीड़ के कारण छह दानपात्रों में रुपये अर्पित करने को लेकर धक्का-मुक्की की स्थिति बन रही थी। इसे देखते हुए दर्शन मार्ग के सिंहद्वार से गेट नंबर तीन के निकासी मार्ग तक 32 दान पात्र लगा दिए गए हैं।

​वही, दूसरी ओर रोजाना दानपात्र की धनराशि की गणना करते हैं। भारी भीड़ के चलते प्रसाद के रूप में इलायची दाने देना भी पिछले 15 दिनों से बंद कर दिया गया है। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि मंदिर में प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ की स्थति न हो।​

राममंदिर निर्माण ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी बृहस्पतिवार को साझा की। उन्होंने बताया कि भीड़ के चलते मंदिर निर्माण का काम थोड़ा प्रभावित हुआ है। ​मार्गों के निर्माण का काम रात में किया जाता है। राममंदिर के शिखर का निर्माण मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। केवल आठ लेयर के निर्माण का काम बाकी है।

​​राम​ मंदिर निर्माण ट्रस्ट के सदस्य ने बताया कि ​अयोध्या​ में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की गणना एआई कैमरे व एफएमडी से की जाती है। गणना के अनुसार मकर संक्रांति से 26 फरवरी तक 1.26 करोड़ लोगों ने रामलला के दर्शन किए हैं। जबकि अयोध्या में रोजाना सात से आठ लाख श्रद्धालु आते हैं।

​डॉ​. मिश्र ने कहा कि प्रयागराज​-काशी ​और अयोध्या का जो त्रिकोण बना है वह धार्मिक दृष्टि से अतुलनीय है। श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन-पूजन करने के साथ अयोध्या के विकास का भी हिस्सा बन रहे हैं।

​यह भी पढ़ें-

Stock Market Crash: बाजार हुआ धाराशायी, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें