29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियापाक में फिर रणजीत सिंह की प्रतिमा तोड़ी, इतनी बार टूट चुकी...

पाक में फिर रणजीत सिंह की प्रतिमा तोड़ी, इतनी बार टूट चुकी है प्रतिमा,जानें

Google News Follow
लाहौर। पाकिस्तान में भारतीय इतिहास और हिंदुओं से जुड़े प्रतीकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।  लाहौर में लाहौर किले के बाहर बनी महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़  दिया गया है। इस प्रतिमा का 2019 में अनावरण किया गया था। बता दें कि पिछले दिनों पाकिस्तान में एक हिन्दू मंदिर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। ऐसा फली बार नहीं हो रहा है इस प्रतिमा को दो बार पहले भी नुकसान पहुंचाया जा चुका है।
लाहौर किले के बाहर बनी महाराजा रणजीत सिंह की  प्रतिमा का अनावरण जून 2019 में किया गया था। तब से लेकर अब तक ये तीसरी घटना है जब इस प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है। इससे पहले दो बार और प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने एक शख्स नजर आ रहा है जो इस प्रतिमा को तोड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) संगठन से जुड़े एक व्यक्ति पर प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगा है। प्रतिमा पर हमला करते समय शख्स नारे भी लगा रहा है।  हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने शख्स को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पाकिस्तान की एक राजनीति पार्टी है। 2015 में इस पार्टी का गठन किया गया था, लेकिन पिछले साल इसपर प्रतिबंध लगा दिया गया।  बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान एक मंदिर को कुछ लोगों निशाना बनाया था। इस मंदिर को तोड़ दिया गया था, जिस पर भारत सहित कई संगठनों ने इसकी आलोचना की थी। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने मंदिर का मरम्मत कराया।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें