28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियारणवीर इलाहाबादिया होंगे असम पुलिस के सामने हाज़िर!

रणवीर इलाहाबादिया होंगे असम पुलिस के सामने हाज़िर!

Google News Follow

यूट्यूबर और पॉडकास्ट होस्ट रणवीर इलाहाबादिया को अश्लील भाषा के इस्तेमाल के आरोप में असम पुलिस के सामने हाज़िर होने वाले है। उनके द्वारा समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में किए गए अभद्र बातों से जुड़ा है, जिसके कारण उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस विवाद के दरम्यान गुवाहाटी में उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उन्हें समन जारी किया था। वहीं आज (4 मार्च) रणवीर असम पुलिस से मिलेंगे।

बता दें की इसी मामले में गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने यूट्यूबर आशीष चंचलानी से पूछताछ की थी। संयुक्त पुलिस आयुक्त अंकुर जैन ने कहा कि चंचलानी ने पूछताछ में सहयोग किया, और यदि आवश्यकता हुई तो उन्हें दोबारा बुलाया जा सकता है। अन्य संदिग्धों को भी जल्द ही नए समन भेजे जाएंगे।

दरम्यान सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबादिया को अपने पॉडकास्ट को पुनः शुरू करने की अनुमति दी है, लेकिन शर्त रखी गई है की वे ‘शालीनता और नैतिकता के मानकों’ का पालन करेंगे। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्व मुखीजा और अन्य यूट्यूबर्स ने अश्लील व अभद्र टिप्पणियां करने के बाद कई शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की मांग की उठी।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र : धनंजय मुंडे ने पद से दिया इस्तीफा, ​सीएम​ फड​न​वीस ने किया मंजूर​!

यूपी विधानसभा: कुलपतियों की नियुक्ति का मुद्दा गरमाया, विपक्ष ने किया वॉकआउट!

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस सूर्यकांत और एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने पहले लगाए गए प्रतिबंध में ढील दी, जिससे इलाहाबादिया और उनके सहयोगियों को यूट्यूब या अन्य डिजिटल माध्यमों पर शो प्रसारित करने की अनुमति मिली। हालांकि, अदालत ने यह स्पष्ट किया कि उनके शो में न्यायालय में विचाराधीन मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं होनी चाहिए।

इस विवाद के बाद समय रैना ने यूट्यूब से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी वीडियो हटा दिए और सफाई दी कि उनका मकसद केवल मनोरंजन और लोगों को हंसाना था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें