28 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाPM Cares Fund: PM मोदी ने रतन टाटा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी 

PM Cares Fund: PM मोदी ने रतन टाटा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी 

पीएम केयर फंड के सदस्य बने रतन टाटा 

Google News Follow

पीएम मोदी ने रतन टाटा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। रतन टाटा को पीएम केयर फंड का नया ट्रस्टी बनाया गया है। नए ट्रस्टियों में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस केटी थॉमस, पूर्व लोकसभा डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा और इंफोसिस की पूर्व चेयरपर्सन सुधा मूर्ति को भी शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में ट्रस्टी ऑफ़ बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीताराम रमण शामिल हुए थे।

इस बैठक में चुने गए नए ट्रस्टी भी शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रस्ट के नए सदस्यों का स्वागत किया। बता दें कि पीएम केयर फंड को कोरोना महामारी के दौरान बनाया गया था। पीएम केयर फंड अध्यक्ष पीएम नरेंद्र मोदी हैं। इसमें दिया जाने वाला फंड पूरी तरह से कर मुक्त है। इस दौरान पीएमओ ने कहा कि पीएम मोदी ने नए सदस्यों की तारीफ़ करते हुए कहा कि नए सलाहकारों की वजह से इस फंड को व्यापक दृष्टिकोण मिलेगा। क्योंकि उनका सार्वजनिक जीवन में इस संबंध में व्यापक अनुभव है।
वहीं पीएम मोदी ने बैठक के दौरान फंड के जरियों लोगों के लिए दी गई सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस फंड से बच्चों के लिए एक योजना चलाई गई। जिसमें चार हजार तीन सौ पैतालीस बच्चों की मदद की गई। इस फंड के जरिये सरकार का मकसद यह है कि आपातकालीन स्थिति में लोगों को राहत दिया जा सके। इस फंड में लोग अपनी इच्छा के अनुसार दान करते हैं।
ये भी पढ़ें

इंग्लैंड में एक हिंदू मंदिर के बाहर​ अल्लाहु अकबर के ​लगे ​नारे​ !​

मुस्लिम काउंसलिंग पर भड़के हिन्दू, सोशल मीडिया पर लगाई लताड़

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें