30.6 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियारवीना टंडन पहुंची मदुरै, मीनाक्षी अम्मन मंदिर में किए दर्शन!

रवीना टंडन पहुंची मदुरै, मीनाक्षी अम्मन मंदिर में किए दर्शन!

रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर मंदिर दर्शन की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। कुछ तस्वीरों में वह मंदिर के पास खड़े होकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

Google News Follow

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने तमिलनाडु के मदुरै में स्थित मीनाक्षी अम्मन मंदिर में भगवान शिव और देवी पार्वती के दर्शन किए और दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया। रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर मंदिर दर्शन की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। कुछ तस्वीरों में वह मंदिर के पास खड़े होकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

रवीना टंडन ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। दिल से आभार।” उन्होंने इस पोस्ट के बैकग्राउंड प्ले म्यूजिक में ‘काल भैरव अष्टकम’ भजन का इस्तेमाल किया।

मीनाक्षी अम्मन मंदिर को मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर भी कहा जाता है। मीनाक्षी माता पार्वती का एक रूप हैं, वहीं भगवान सुंदरेश्वर भगवान शिव का एक अवतार हैं। मीनाक्षी के भाई अघगर, वह भगवान विष्णु का रूप हैं।

यह मंदिर धार्मिक रूप से बेहद खास माना जाता है, क्योंकि यहां तीन प्रमुख हिन्दू परंपराएं एक साथ मिलती हैं: शैव मत, जो भगवान शिव की पूजा करता है; शाक्त मत, जो देवी शक्ति की पूजा करता है; और वैष्णव मत, जो भगवान विष्णु की पूजा करता है। इस तरह यह मंदिर इन सभी मान्यताओं के लिए एकता का प्रतीक माना जाता है।

रवीना टंडन के इस पोस्ट पर उनके फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। लोग उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

एक फैन ने लिखा, ”रवीना की सादगी और श्रद्धा देखकर दिल खुश हो गया।’ वहीं दूसरी फैन ने लिखा, ”मां मीनाक्षी के आशीर्वाद से आपकी जिंदगी में हमेशा खुशियां और सफलता आएं।”

अन्य फैंस ने लिखा, ”बहुत सुंदर तस्वीरें, रवीना जी! आप हमेशा यूं ही खुश रहें।” कई लोगों ने मंदिर की सुंदरता की भी प्रशंसा की और कहा और लिखा, ‘मीनाक्षी अम्मन मंदिर वाकई बहुत खास जगह है।’

रवीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो अब वह फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी। अहमद खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। इसमें अहम रोल में अक्षय कुमार दिखाई देंगे। उनके अलावा दिशा पटानी, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर और राजपाल यादव भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

 
यह भी पढ़ें-

कर्नाटक: एक साल में 981 किसानों ने की आत्महत्या!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें