30.6 C
Mumbai
Wednesday, June 3, 2026
होमदेश दुनियाआरबीआई का फोकस ग्रोथ पर, नए फ्रेमवर्क से सेक्टर को मजबूती मिलेगी

आरबीआई का फोकस ग्रोथ पर, नए फ्रेमवर्क से सेक्टर को मजबूती मिलेगी

आरबीआई का फ्रेमवर्क हमेशा एक स्पष्टता लेकर आता है। केंद्रीय बैंक का इस तरह के फ्रेमवर्क लेकर आना हमेशा अच्छा होता है और इससे सेक्टर मजबूत होता है।

Google News Follow

Related

आरबीआई का फोकस देश की ग्रोथ बढ़ाने पर है और एनबीएफसी के लिए नए फ्रेमवर्क से सेक्टर मजबूत होगा। यह बयान कपरी ग्लोबल कैपिटल के राजेश शर्मा ने दिया। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड के एमडी राजेश शर्मा ने कहा कि आरबीआई का फ्रेमवर्क हमेशा एक स्पष्टता लेकर आता है। केंद्रीय बैंक का इस तरह के फ्रेमवर्क लेकर आना हमेशा अच्छा होता है और इससे सेक्टर मजबूत होता है।

उन्होंने आगे कहा कि आरबीआई हमेशा से ही देश की ग्रोथ को बढ़ाने पर फोकस करता है। इस फ्रेमवर्क से ग्रोथ को मजबूती मिलेगी और अनुपालन बेहतर होगा।

बुधवार को आरबीआई एमपीसी के फैसलों के ऐलान के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा था कि एनबीएफसी के वर्गीकरण को लेकर केंद्रीय बैंक काम कर रहा है और इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

मल्होत्रा ने कहा कि नए फ्रेमवर्क के अंतर्गत एनबीएफसी को उच्च स्तर, मध्य स्तर और अन्य वर्गों में बांटा जाएगा।

आरबीआई के गोल्ड लोन पर आए निर्देशों पर शर्मा ने कहा कि इनकम असेसमेंट, प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को अधिक लोन देने और रिपमेंट के आधार पर लोन देने के निर्देश दिए गए हैं और इसका उद्देश्य है कि आम आदमी को आसानी से कम ब्याज दर पर लोन देना है, जिससे वह साहूकार के पास अधिक ब्याज वाला लोन लेने से बचें।

एमएसएमई पर शर्मा ने कहा कि लघु और मध्यम उद्यम (एसएमई) हमारे निर्यात में करीब 37 प्रतिशत का योगदान देते हैं। सबसे अधिक रोजगार पैदा करते हैं। इस कारण से सरकार का भी इस सेक्टर पर काफी अधिक फोकस है।

उन्होंने आगे कहा कि छोटे उद्योगों को जो लोन मिलता है वो प्रत्यक्ष तौर पर देश की ग्रोथ में योगदान देता है। हमारे एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में एसएमई की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत है और हमें लगता है कि जैसे बीते वर्षों में हमने 16-18 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाई है। एसएमई के कारण आने वाले समय में भी ऐसी ही ग्रोथ दर्ज करेंगे।

यह भी पढ़ें-

त्रिपुरा धर्मनगर उपचुनाव में 80 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण रही पूरी प्रक्रिया

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें