29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियारिजर्व बैंक ने दो साल बाद 0.40 फीसदी बढ़ाया रेपो रेट

रिजर्व बैंक ने दो साल बाद 0.40 फीसदी बढ़ाया रेपो रेट

“ग्‍लोबल मार्केट में पेट्रोल-डीजल सहित अन्‍य ईंधन के बढ़ते दबाव की वजह से हमें रेपो रेट में बदलाव करना पड़ रहा है|

Google News Follow

​रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई)ने महंगाई के दबाव में करीब दो साल बाद रेपो रेट बढ़ा दिया है|रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार दोपहर अचानक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके रेपो रेट में 0.40 फीसदी बढ़ोतरी की जानकारी दी|गवर्नर दास ने कहा, “ग्‍लोबल मार्केट में पेट्रोल-डीजल सहित अन्‍य ईंधन के बढ़ते दबाव की वजह से हमें रेपो रेट में बदलाव करना पड़ रहा है| अब रेपो रेट 4 फीसदी की बजाए 4.40 ​​फीसदी रहेगी|”

आरबीआई ने मई, 2020 के बाद से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था| माना जा रहा था कि जून से रेपो रेट में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन उससे पहले ही गवर्नर ने अचानक दरें बढ़ाकर सभी को चौंका दिया|

आरबीआई ने बाजार में मौजूद अतिरिक्‍त पूंजी तरलता को घटाने के लिए बैंकों का सीआरआर भी 0.50 फीसदी बढ़ा दिया है| अब बैंकों का कैश रिजर्व रेशियो बढ़कर 4.50 फीसदी हो गया है| गवर्नर दास ने कहा कि इस कदम से बाजार में मौजूद करीब 83,711.55 करोड़ रुपये की अतिरिक्‍त पूंजी को वापस बैंकों में लाया जा सकेगा| सीआरआर की नई दरें 21 मई, 2022 की मध्‍यरात्रि से प्रभावी हो जाएंगी|

गवर्नर ने कहा कि इस फैसले से पहले मौद्रिक नीति समिति की 2 से 4 मई तक बैठक की गई और सभी सदस्‍यों ने रेपो रेट में बढ़ोतरी के पक्ष में समर्थन किया| रेपो रेट वह दर होती है जिस पर बैंक आरबीआई से कर्ज लेते हैं| यही कारण है कि इस दर में बदलाव का सीधा असर खुदरा कर्ज पर पड़ता है|

यह भी पढ़ें-

ठाकरे सरकार पालिका चुनाव की तारीखों की जल्द घोषणा करे – SC

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें