30.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनिया'सच में इसके बारे में नहीं सोचा था...', कोहली के संन्यास से...

‘सच में इसके बारे में नहीं सोचा था…’, कोहली के संन्यास से चौंका बॉलीवुड!

एक्टर प्रकाश राज ने विराट कोहली के संन्यास के ऐलान पर लिखा, ''उन सभी मोमेंट के लिए शुक्रिया विराट, जब आपने हमें प्रेरित किया।''

Google News Follow
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से ठीक पहले इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उनके इस फैसले पर फिल्मी सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए।

विराट कोहली के संन्यास के ऐलान पर विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ”आपने इसे अपने तरीके से किया और इसे वाकई याद किया जाएगा। एक प्रेरणादायक टेस्ट करियर के लिए बधाई और यादों के लिए धन्यवाद, चैंप! विराट कोहली।”

सैयामी खेर ने भी विराट कोहली के संन्यास पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने विराट की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”सच में इसके बारे में नहीं सोचा था। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अपने रंग में रंगा। उसमें अपना दिल झोंक दिया और दोबारा इसे कूल बना दिया। न रोहित हैं, न विराट… एक दौर का अंत हुआ। वे अपने पीछे क्या लीगेसी छोड़कर गए हैं।”

एक्टर प्रकाश राज ने विराट कोहली के संन्यास के ऐलान पर लिखा, ”उन सभी मोमेंट के लिए शुक्रिया विराट, जब आपने हमें प्रेरित किया।”

बता दें कि विराट के इस फैसले पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर विराट संग एक फोटो शेयर की। इस फोटो में दोनों स्टेडियम में नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर लंबी मुस्कुराहट है।

इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, ”लोग तुम्हारे रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों की बात करेंगे… लेकिन मुझे वे आंसू याद रहेंगे जो आपने कभी नहीं दिखाए, वे संघर्ष जो किसी ने नहीं देखे… और वह अटूट प्यार, जो आपने इस खेल को दिया।

मुझे पता है कि इन सबने आपसे कितना कुछ छीन लिया। हर टेस्ट सीरीज के बाद आप थोड़े और समझदार, थोड़े और विनम्र होकर लौटे। आपको इस सबके बीच आगे बढ़ते देख मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं।
मुझे हमेशा लगता था कि आप इंटरनेशनल क्रिकेट से सफेद कपड़ों (टेस्ट फॉर्मेट) में विदा लेंगे…। लेकिन आपने हमेशा दिल की सुनी है, और इसलिए मैं बस कहना चाहती हूं कि मेरे प्यार, आपने इस अलविदा के हर पल को अर्न किया है।’
यह भी पढ़ें-

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत ने गिराया पाक मिराज, तस्वीरें बनीं सबूत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें