24 C
Mumbai
Tuesday, February 10, 2026
होमदेश दुनियादेश में बढ़ रही है कोरोना वायरस की रफ्तार, टॉप-10 देशों में...

देश में बढ़ रही है कोरोना वायरस की रफ्तार, टॉप-10 देशों में शामिल हुआ भारत

पिछले 24 घंटे के अंदर देश में रिकॉर्ड 4,435 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

Google News Follow

Related

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। हर रोज मिलने वाले नए मरीजों के मामले में भारत पहले से ही दुनिया के टॉप-10 देशों की सूची में शामिल हो गया था। अब मौतों के मामलों में भी भारत टॉप-10 देशों में शामिल हो गया है।

पिछले 24 घंटे के अंदर 15 लोगों ने जान गंवा दी। इनमें चार-चार केरल और महाराष्ट्र में मौतें हुईं। छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी और राजस्थान में एक-एक कोरोना संक्रमित ने जान गंवा दी। अब तक संक्रमण के चलते कुल पांच लाख 30 हजार 916 मौतें हो चुकी हैं।

जबकि पिछले 24 घंटे के अंदर देश में रिकॉर्ड 4,435 लोग संक्रमित पाए गए। ये पिछले 163 दिन के आंकड़ों में सबसे अधिक है। इसी के साथ देश में एक्टिव केस की संख्या 23 हजार 91 पहुंच गई है। एक्टिव केस का मतलब ऐसे मरीज, जिनका अभी इलाज चल रहा है।

वहीं मुंबई जैसे बड़े शहरों में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य मंत्रालय की भी चिंता बढ़ गई है। उसके बाद विभाग ने लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। साथ ही लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की सलाह भी दी गई है। मुंबई के पिछले दस दिनों के आंकड़ों से पता चलता है कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

ये भी देखें 

​Coronavirus : सावधान! फिर बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण​ !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,234फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें