आरबीआई में युवा पेशेवरों के लिए निकली भर्ती, 6 जुलाई तक करें आवेदन​!

यंग प्रोफेशनल (युवा पेशेवरों) के तौर पर काम करने के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके कुल 12 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आरबीआई में युवा पेशेवरों के लिए निकली भर्ती, 6 जुलाई तक करें आवेदन​!

Recruitment-for-Young-Professionals-at-RBI-–-Apply-by-July-6

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में नियुक्त होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। आरबीआई ने मुंबई स्थित अपने विभिन्न केंद्रीय कार्यालय विभागों (सीओडी) में अलग-अलग कार्य क्षेत्रों के लिए यंग प्रोफेशनल (युवा पेशेवरों) के तौर पर काम करने के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके कुल 12 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आरबीआई की ओर से यंग प्रोफेशनल पोस्ट के लिए जारी 12 रिक्तियों में साइबर सुरक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी जोखिम, नीति विश्लेषण (डीओएस), जलवायु परिवर्तन जोखिम और टिकाऊ वित्त, क्रेडिट जोखिम विश्लेषण और नियामक नीति, भुगतान इकोसिस्टम, घरेलू और सीमा-पार भुगतान प्रणालियों में नीति और अनुसंधान, नीति और अनुसंधान (डीईपीआर), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, डेटा विश्लेषण, वित्तीय बाजार, डेटा एनालिटिक्स और नीति अनुसंधान से 1-1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार साइबर सिक्योरिटी/इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इकोनॉमिक्स/ऑपरेशन्स रिसर्च/फाइनेंस/स्टैटिस्टिक्स/मैथमेटिक्स/इकोनोमेट्रिक्स विषय के साथ इकोनॉमिक्स/क्वांटम कंप्यूटिंग/फिजिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/टेक्नोलॉजी पॉलिसी में टेक्निकल/प्रोफेशनल डिग्री/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/पब्लिक पॉलिसी/डेटा साइंस/कॉमर्स/संबंधित विषयों में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या इसके बराबर प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन; या बीई/बीटेक/एमई/एमटेक; या चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए)।

इकोनॉमिक्स में मास्टर्स डिग्री या इसके बराबर या पीएडी, जिसमें मास्टर्स प्रोग्राम के दौरान कम से कम एक कोर्स पेपर मैथमेटिक्स/स्टैटिस्टिक्स/इकोनॉमेट्रिक्स/फाइनेंस/डेटा साइंस/फाइनेंशियल इंजीनियरिंग/संबंधित क्वांटिटेटिव विषयों में से किसी एक में होना चाहिए।

अच्छे एकेडमिक परफॉर्मेंस के साथ मास्टर्स डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट क्वालिफिकेशन, जो क्लाइमेट चेंज स्टडीज/एनवायरनमेंटल साइंस/एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट/क्लाइमेट फाइनेंस/सस्टेनेबिलिटी स्टडीज/इकोनॉमिक्स/फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स/फाइनेंस/बैंकिंग और फाइनेंस/स्टैटिस्टिक्स/इकोनॉमेट्रिक्स /डेटा साइंस/एनालिटिक्स/पब्लिक पॉलिसी/डिजास्टर मैनेजमेंट/नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट/रिस्क असेसमेंट से संबंधित क्वांटिटेटिव विषय में से एक या अधिक में होना चाहिए।

बीई/बीटेक/एमई/एमटेक या कंप्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/मैथमेटिक्स/स्टैटिस्टिक्स/इकोनॉमिक्स/डेटा एनालिटिक्स/डेटा साइंस में पोस्टग्रेजुएट डिग्री, साथ ही बेसिक स्टैटिस्टिकल टूल्स, पावर बीआई आदि की जानकारी होनी चाहिए। वहीं, सभी पोस्ट के लिए प्रासंगिक क्षेत्र में अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक जांच/शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को काम की पूरी अवधि के दौरान हर महीने 1,50,000 रुपए का तय स्टाइपेंड दिया जाएगा, जिस पर लागू टैक्स की कटौती होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आरबीआई के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। इसके बाद संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्ल के साथ एप्लीकेशन फॉर्म को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में नोटिफिकेशन में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर तय समय सीमा के अंदर मेल कर दें।

बता दें कि आरबीआई में युवा पेशेवरों के लिए शुरुआती कार्यकाल तीन वर्ष का होगा, जिसे आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकता है, लेकिन कुल अवधि पांच वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं, कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने का फैसला यंग प्रोफेशनल के परफॉर्मेंस और बैंक द्वारा तय किए गए अन्य पैमानों पर आधारित होगा।​ 

 
यह भी पढ़ें-

जी7 शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी फ्रांस के एवियन पहुंचे, वैश्विक सहयोग पर जोर!

Exit mobile version