28.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाएक जुलाई से रजिस्ट्रेशन​, होगा 25 हजार अग्निवीर जवानों का चयन

एक जुलाई से रजिस्ट्रेशन​, होगा 25 हजार अग्निवीर जवानों का चयन

एनसीसी ए व बी सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थियों को 5 व 10 बोनस अंक के रूप में मिलेंगे। इसके अलावा आईटीआई सर्टिफिकेट या डिप्लोमा करने वालों को भी 30/40/50 अतिरिक्त अंक बोनस के तौर पर मिलेंगे।

Google News Follow

सेना में अग्निवीर जवानों के 25 हजार पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से तीन दिन बाद एक जुलाई 2022 से शुरू होगी। जुलाई में रजिस्ट्रेशन  कराने  वाले अभ्यर्थियों को अगस्त में होने वाली भर्ती रैलियों में भाग लेने का मौका मिलेगा।

सेना पहले चरण में 25 हजार अग्निवीर जवानों  का चयन करेगी। इसके बाद दूसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। सेना में बतौर अग्निवीर सैनिक सेवा देने के इच्छुक अभ्यर्थी इंडियन आर्मी की वेबसाइट ​​joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। सेना में पहले चरण में 25 हजार अग्निवीरों की भर्ती के लिए अगस्त के दूसरे सप्ताह में देशभर में 80 रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

सेना में 25000 पदों पर होने वाली भर्ती में अग्नवीर सैनिक जीडी, अग्निवीर स्टोरकीपर व अग्निवीर क्लर्क पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। आर्मी भर्ती 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हों इससे पहले अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेजों को पहले से ही डिजिटल फॉर्म व हार्ड कॉपी के रूप में तैयार करके रखने चाहिए। रजिस्ट्रेशन के बाद  भर्ती  रैली में सभी ओरिजनल दस्तावेज अपने साथ ले जाने होंगे।

अग्निवीर भर्ती के लिए​​ शैक्षिक प्रमाणपत्र ​में​​​ अभ्यर्थी ​10वीं या 12वीं पास सर्टिफिकेट,एनसीसी या आईटीआई या अन्य​​, 20 पासपोर्ट साइज की फोटो (जिसमें हेयर कट व सेविंग ठीक से हो), निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, धर्म प्रमाण पत्र, स्कूल का चरित्र प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान या सरपंच से जारी चरित्र प्रमाण पत्र, सिंगल बैंक खाता संख्या, पैन कार्ड और आधार कार्ड, खेल प्रमाण पत्र यदि हो, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र और सरपंच या नगर सेवक द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र आदि प्रमुख​ अनिवार्य​ हैं|

वही अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं से लेकर 12वीं पास तक रखी गई है। वहीं एनसीसी ए व बी सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थियों को 5 व 10 बोनस अंक के रूप में मिलेंगे। इसके अलावा आईटीआई सर्टिफिकेट या डिप्लोमा करने वालों को भी 30/40/50 अतिरिक्त अंक बोनस के तौर पर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें-

SP नेता इरफ़ान सोलंकी के भाई ने पत्नी को दिया तीन तलाक, एफआईआर दर्ज  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें