29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियारेखा ने सुनाया बचपन का किस्सा, फेल होने पर मां से मार...

रेखा ने सुनाया बचपन का किस्सा, फेल होने पर मां से मार खाई!

दरअसल, अभिनेत्री रेखा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के एपिसोड में गेस्ट के तौर पर गई थीं, जहां उन्होंने फिल्मों में काम करने, एक क्रेजी फैन और अपनी मां से जुड़े किस्से शेयर किए।

Google News Follow
अभिनेत्री रेखा भारतीय फिल्म सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी कला से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। अभिनेत्री अपनी सफलता का श्रेय मां पुष्पावली को देती हैं। रेखा अक्सर कार्यक्रम या बातचीत में मां से जुड़े किस्से सुनाती रहती हैं, लेकिन शायद ही लोगों को उनकी मां के साथ बचपन का वह किस्सा पता होगा, जो हम आपको बताने जा रहे हैं।

दरअसल, अभिनेत्री रेखा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के एपिसोड में गेस्ट के तौर पर गई थीं, जहां उन्होंने फिल्मों में काम करने, एक क्रेजी फैन और अपनी मां से जुड़े किस्से शेयर किए। शो के दौरान अभिनेत्री से अर्चना पूरन सिंह ने सवाल किया, “आपने एक साथ कितनी फिल्मों में काम किया है?”

इस पर अभिनेत्री ने कहा था, “एक बार में मैंने कम से कम 40 फिल्में साइन की थी और 14 फिल्मों में एक-साथ किया था। मेरी मां, मुझसे हमेशा कहती थीं कि बेटा तुम्हें कितनी भी शोहरत या फिर ऑस्कर अवॉर्ड ही क्यों न मिल जाए, लेकिन तुम्हें हमेशा विनम्रता से ही पेश आना है, तभी तुम मेरी बेटी होगी। अगर तुमने ऐसा नहीं किया, तो तुम मेरी बेटी नहीं।”

शो के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि बचपन में उनकी मां से उन्हें बहुत मार पड़ी है। अभिनेत्री ने कहा था, “मैंने मेरी मां से बहुत मार खाई है, क्योंकि मैं पढ़ाई में बहुत कमजोर हुआ करती थी। अगर मैं फेल हो जाऊं, तो मुझे मां से लंबी बेंत से बहुत मार पड़ती थी। बांस की बेंत देखने में बहुत पतली लगती है, लेकिन जब मार पड़ती थी, तो बहुत जोर से लगती थी।”

एक बार स्कूल में फेल होने पर उन्हें मां से उसी बेंत से बहुत मार पड़ी थी। अभिनेत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उन्हें तब मार्कशीट में लिखे शब्दों का मतलब सही तरीके से नहीं पता था। उन्हें लगा था कि उनके बहुत अच्छे नंबर आए हैं, लेकिन जैसे ही मां ने मार्कशीट देखी तो गुस्से में बेंत से रेखा की खूब पिटाई की।

रेखा ने दावा किया था कि वे निशान अभी भी शरीर पर मौजूद हैं। एक बच्चे की चंचलता, मासूमियत और मां-बेटी के रिश्तों को रेखा ने इतने चुलबुले अंदाज में बयां किया था कि सब हंसने लगे थे।

अभिनेत्री ने आगे बातचीत में बताया कि वह बहुत नटखट हुआ करती थीं और अक्सर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर से अक्सर डांट के साथ-साथ मार पड़ती रहती थी।

अभिनेत्री ने अपने एक क्रेजी फैन का भी किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि वह फैन रेखा से मिलने की ललक में उनकी गाड़ी के सामने लेट गया था। उन्होंने कहा, “एक बार मेरी गाड़ी निकल रही थी, तभी एक फैन उसके सामने लेट गया और कहने लगा, अगर गाड़ी से निकलकर मुझे झप्पी नहीं दी, तो मार डालो मुझे।” तब रेखा गाड़ी से बाहर निकली और फैन से मिली थीं।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें