29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियाअजय देवगन की 'रेड 2' की रिलीज डेट घोषित, नए शहर में...

अजय देवगन की ‘रेड 2’ की रिलीज डेट घोषित, नए शहर में अमय पटनायक फिर करेंगे छापेमारी

अजय देवगन के पास 'रेड 2' के अलावा 'सन ऑफ सरदार 2' भी है, जिसमें वे संजय दत्त और मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगे।

Google News Follow

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन एक बार फिर आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के रूप में बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रेड 2’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “नया शहर, नई फाइल और अमय पटनायक की एक नई रेड। रेड 2, 1 मई को सिनेमाघरों में।” यह फिल्म साल 2018 में आई ‘रेड’ का सीक्वल है, जो आयकर विभाग के वास्तविक छापों की घटनाओं से प्रेरित थी।

‘रेड 2’ का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। इस बार अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। जहां रितेश देशमुख फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं वाणी कपूर, इलियाना डिक्रूज की जगह अजय देवगन की ऑन-स्क्रीन पत्नी के रूप में नजर आएंगी।

फिल्म की आधिकारिक घोषणा 2020 में की गई थी, जबकि इसका प्री-प्रोडक्शन 2022 में शुरू हुआ था। इस बार कहानी नए शहर में स्थापित होगी, जहां आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक भ्रष्टाचारियों पर अपनी नई ‘रेड’ डालते दिखेंगे। चर्चा है की ‘रेड 2’ का टीजर 30 मार्च को सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

कर्नाटक: संविधान की ‘कॉन्ट्रैक्ट किलर’ बनने की कोशिश कर रही है कांग्रेस!

दालों में आत्मनिर्भर बन रहा भारत, एनडीए सरकार में आयात के मुकाबले तेजी से बढ़ रहा निर्यात

आरजी कर रेप-हत्या केस: पीड़ित परिवार ने की हाईकोर्ट से एसआईटी बनाने की मांग!

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन के पास ‘रेड 2’ के अलावा ‘सन ऑफ सरदार 2’ भी है, जिसमें वे संजय दत्त और मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा, अजय देवगन हाल ही में रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में दिखाई दिए थे, जहां उनके साथ अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर जैसे बड़े सितारे भी थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी धमाकेदार कमाई करती है और क्या यह पहली फिल्म की सफलता को दोहरा पाएगी।

यह भी देखें:

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें