30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियामशहूर निर्देशक आर डी नारायणमूर्ति का निधन, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार!

मशहूर निर्देशक आर डी नारायणमूर्ति का निधन, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार!

नारायणमूर्ति को तमिल रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा 'मनधाइ थिरुदीवित्तई' के निर्देशन के लिए जाना जाता है, जिसमें प्रभु देवा, वडिवेलु और गायत्री जयारमन जैसे कलाकार थे।

Google News Follow

दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर निर्देशक आर डी नारायणमूर्ति का मंगलवार रात को निधन हो गया। पिछले एक सप्ताह से उनका चेन्नई के ओमानदुरार सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। नारायणमूर्ति 59 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी हंसवेनी और पुत्र लोकेश्वरन हैं।

नारायणमूर्ति को तमिल रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ‘मनधाइ थिरुदीवित्तई’ के निर्देशन के लिए जाना जाता है, जिसमें प्रभु देवा, वडिवेलु और गायत्री जयारमन जैसे कलाकार थे।

उनके परिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि नारायणमूर्ति का एक हफ्ते से अस्पताल में इलाज चल रहा था और मंगलवार रात उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि नारायणमूर्ति का अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा जब उनके बेटे, जो लंदन में काम करते हैं, घर लौट आएंगे।

तब तक नारायणमूर्ति का पार्थिव शरीर चेन्नई के एक निजी अस्पताल में रखा जाएगा। यहां से शुक्रवार को कांचीपुरम जिले के पम्मल स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा। यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

निर्देशक नारायणमूर्ति के निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फिल्म ‘मनधाइ थिरुदीवित्तई’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री गायत्री जयारमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शोक जताया है।

उन्होंने लिखा, “अगर मैं आज तक मंजा काटू मैना के नाम से जानी जाती हूं, तो इसका श्रेय निर्देशक नारायणमूर्ति सर को जाता है, जिन्होंने मेरी पहली तमिल फिल्म ‘मनधाइ थिरुदीवित्तई’ बनाई थी। सालों बाद हमने नंदिनी धारावाहिक में भी साथ काम किया, वो अपने काम के प्रति एक समर्पित व्यक्ति थे।”

उन्होंने आगे लिखा, “आज सुबह उनके निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति। जिस तरह 24 साल बाद भी फिल्म और उसके गानों को लोगों ने याद रखा है, वैसे ही आपको भी हमेशा याद रखा जाएगा, सर। ओम शांति।”

निर्देशक नारायणमूर्ति ने ‘मनधाइ थिरुदीवित्तई’ और ‘ओरु पोन्नु ओरु पैयान’ जैसी कई तमिल फिल्मों का निर्देशन किया था। उनकी फिल्म ‘मनधाइ थिरुदीवित्तई’ के गाने काफी हिट हुए थे। इनकी फिल्म के कुछ कॉमेडी सीन्स आज भी दर्शकों के बीच प्रसिद्ध हैं।

यह भी पढ़ें-

‘थामा’ का नया पोस्टर जारी, मेकर्स बोले: स्त्री ला रही है धमाका!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें